यूजर के फेस रंग से मिलते नए इमोजी ला रहा एपल
अब लगता है कि एपल दुनिया भर के हर वर्ग के यूजर्स का ध्यान रखने की कोशिश कर रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कंपनी द्वारा सफेद इमोजी के अलावा अन्य रंगों के फेस इमोजी लाना।
नई दिल्ली। अब लगता है कि एपल दुनिया भर के हर वर्ग के यूजर्स का ध्यान रखने की कोशिश कर रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कंपनी द्वारा सफेद इमोजी के अलावा अन्य रंगों के फेस इमोजी लाना।
जी हां, मुस्कुराते, रोते, दुखी, और अन्य चिन्हों वाले फेस इमोजी में एपल ने केवल सफेद रंग के अलावा अन्य रंग भी भर दिये हैं। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं, यह इमोजी दुनिया भर में मौजूद हर क्षेत्र के लोगों के रंगों को बयां करता है। हर वर्ग को उभारने का एपल का यह तरीका काफी अच्छा है।
सूचना के अनुसार कंपनी द्वारा एपल के जल्द ही होने वाले अगले अपडेट में यह सभी रंगों वाले इमोजी प्रदान कर दिये जाएंगे। यदि आप एपल डिवाइस यूजर हैं, तो जल्द ही आप कुल 6 रंगों वाले फेस इमोजी का इस्तेमाल कर सकेंगे।
इस पहल के अंतर्गत एपल के नए आईओएस 8.3 वर्जन में तकरीबन 300 नए इमोजी जोड़े जा रहे हैं। इस अपडेट के रिलीज होने पर ही यह इमोजी यूजर्स को उपलब्ध होंगे। इससे पहले यूजर कोई भी नए इमोजी का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
लेकिन यह इमोजी कब तक यूजर्स को मिल पाएंगे, इससे सम्बन्धित कोई जानकारी नहीं दी गई है।