Move to Jagran APP

गानें सुनने का है शौक तो इन बेस्ट म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्स को जरुर आजमाएं

आज हम आपको 3 ऐसे बेस्ट म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्स के बारे में बताएंगे जिसकी यूजर के बीच में काफी डिमांड है

By Joyeeta BhattacharyaEdited By: Published: Thu, 18 May 2017 11:25 AM (IST)Updated: Sun, 21 May 2017 01:00 PM (IST)
गानें सुनने का है शौक तो इन बेस्ट म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्स को जरुर आजमाएं
गानें सुनने का है शौक तो इन बेस्ट म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्स को जरुर आजमाएं

नई दिल्ली (जेएनएन)। संगीत का शौकीन कौन नहीं होता। अगर आपको भी गानें सुनने का शौक है तो आज हम म्यूजिक लवर्स के लिए कुछ ऐसे बेस्ट म्यूजिक स्ट्रीम एप्स लेकर आए हैं जो यूजर को म्यूजिक का एक अलग अनुभव देती हैं। इन एप्स के जरिए यूजर के पसंदीदा सिंगर के गाने उनके फिंगरटिप्स पर होंगे। आज हम आपको 3 ऐसे बेस्ट म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्स के बारे में बताएंगे जिसकी यूजर के बीच में काफी डिमांड है। गूगल प्ले म्यूजिक, एप्पल म्यूजिक और स्पॉटीफाई। तो आइये जानते हैं ऐसे कुछ एप्स के बारे में।

loksabha election banner

गूगल प्ले म्यूजिक:

Google ने अपनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस प्ले म्यूजिक की सभी सेवाओ को भारत में लॉन्च किया है। अब गूगल प्ले म्यूजिक पर भी स्पॉटीफाई और एप्पल म्यूजिक की तरह लाखों गानों को सुन सकेंगे। इसमें यूजर अपने पसंद के सिंगर के नए, पुराने गानों को सुन सकते हैं। इस एप पर यूजर को करीब चार करोड़ स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गाने सुनने मिलेंगे। गूगल की इस सर्विस को एंड्रायड, iOS और वेब पर पा सकते हैं। इसमें आप ऑफलाइन भी गाने सुन सकते हैं। इसमें अपने पसंदीदा गानों को बिना डाउनलोड किए ऑफलाइन मोड में भी सुन सकते हैॆ। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैॆ। इसमें 30 दिन का मुफ्त ट्रायल दिया जाता है जिसके बाद इसमें ऑनलाइन गाने सुनने के लिए यूजर को सब्सक्राइब करना होता है।

एप्पल म्यूजिक:

आपको बता दें कि यह एप सिर्फ iOS पर काम करता है। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें यूजर अपने पसंद के गानों को सुन सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें ऑनलाइन मोड पर भी गाना सुन सकते हैं। यूजर को इसमें ऑनलाइन गाना सुनने के लिए पहले के 3 महीने का फ्री ट्रायल मिलेगा। फ्री ट्रायल खत्म होने के बाद यूजर को सब्सक्राइब करना होता है।

स्पॉटीफाई:

यह एक फेमस म्यूजिक एप है जिसे यूजर द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस एप को आप 30 दिन तक फ्री ट्रायल पर पा सकते है। इस म्यूजिक एप को आप स्मार्टफोन के अलावा डेस्कटॉप में भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने पसंद के गाने सुन सकते हैं। यह सुविधा आपको गूगल प्ले म्यूजिक और एप्पल म्यूजिक में नहीं मिलती है। इस एप के जरिए आप लेटेस्ट गाने सुन सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं। फ्री वर्जन में आपको सोशल फीचर भी मिलता है जिसमें आप अपने फ्रेंड्स को फॉलो कर सकते हैं और उनसे मिलकर एक प्लेलिस्ट बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा यह लिंक है Fake, जानें इसकी पूरी सच्चाई

Instagram लाया नया 'फेस फिल्टर' फीचर, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

गेमिंग का है शौक तो ये हैं कुछ कम स्टोरेज में आने वाले बेस्ट गेम एप्स


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.