Move to Jagran APP

असम सरकार ने लांच किया 'Disaster management' एप

असम के स्मार्टफोन उपभोक्ताओं के लिए राज्‍य सरकार ने Disaster management एप लांच किया है। इस एप का उद्देश्य किसी तरह की आपदा में लोगों तक ज़रूरी संदेश पहुंचाना है|

By Monika minalEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2015 01:26 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2015 01:33 PM (IST)
असम सरकार ने लांच किया 'Disaster management' एप

असम के स्मार्टफोन उपभोक्ताओं के लिए राज्य सरकार ने Disaster management एप लांच किया है। इस एप का उद्देश्य किसी तरह की आपदा में लोगों तक ज़रूरी संदेश पहुंचाना है| उच्च भूकम्पीय क्षेत्र V में होने के साथ-साथ इस राज्य में बाढ़ भूस्खलन होता रहता है| इस एप का प्रयोग आग लग जाने जैसी स्थितियों में भी किया जा सकता है|

एंड्रायड यूजर्स के लिए इस तरह का यह पहला एप है| असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लांच इस Disaster Ready App को ASDMA की वेबसाइट और Google play से डाउनलोड किया जा सकता है|

loksabha election banner

इस एप में कई फीचर्स भी मौजूद हैं, जो सुरक्षा से जुडी जानकारियों के साथ इमरजेंसी में यूजर्स की सहायता भी करेंगे| लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम के प्रयोग से यूजर्स दुर्घटना के क्षेत्र के बारे में सूचना दे और ले पाएंगे|

अन्य एप्स की भांति इस एप में भी यूजर्स को रजिस्टर कर के अपनी प्रोफाइल बनानी होगी|


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.