Move to Jagran APP

प्रोफेशनल लोगों के लिए खास हैं ये मोबाइल एप्स, बचाएंगी आपका समय

इन प्रोडक्टिविटी एप्स की मदद से आप अपने काम को और भी आसान बना सकते हैं।

By Joyeeta BhattacharyaEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 04:50 PM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 01:00 PM (IST)
प्रोफेशनल लोगों के लिए खास हैं ये मोबाइल एप्स, बचाएंगी आपका समय
प्रोफेशनल लोगों के लिए खास हैं ये मोबाइल एप्स, बचाएंगी आपका समय

नई दिल्ली (जेएनएन)। आज की फास्ट लाइफ को टेक्नोलॉजी ने काफी आसान बना दिया है। यही कारण है कि स्मार्टफोन आज के समय में लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे कई काम होते हैं जो हम स्मार्टफोन के जरिए करते है। सिर्फ इतना ही नहीं, जब आप पूरे दिन किसी जरूरी मीटिंग में फंसे हैं और आपकी मेल आईडी में 100 से ज्यादा मेल पढ़ने के लिए रखें हो और भी कई जरूरी काम हो तो ऐसे में आप इन एप्स की मदद ले सकते हैं। ये एप्स आपके बिजनेस को बढ़ाने में मदद करेंगे। इन एप्स की मदद से आप अपने काम को और भी आसान तरीके से व्यवस्थित कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे कुछ प्रोडक्टिविटी एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

loksabha election banner

Trello

अगर आप अपने काम या जिंदगी में काफी व्यस्त रहते हैं तो यह एप आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां आप ग्रुप में प्रोजेक्ट वर्क आसानी से कर सकते हैं। इस एप का इस्तेमाल आप व्यक्तिगत तौर पर भी कर सकते हैं, साथ ही इसमें आप अपने ऑफिस कलीग को भी शामिल कर सकते हैं। इस एप की मदद से आपके कलीग अपने-अपने टास्क से अपडेट रहते है और टास्क कंप्लीट करने की जानकारी दूसरे यूजर से शेयर कर सकते हैं।

Slack

स्लैक एक रियल टाइम मैसेजिंग एप है। इस एप का इस्तेमाल आप अपने दोस्तों को मैसेज करने के लिए कर सकते हैं। साथ ही आप अपने जरूरी फाइल्स को अपने दोस्तों, ऑफिस कलीग के साथ शेयर कर सकते हैं। आप इसमें ग्रुप चैट भी कर सकते हैं। इस एप में खास बात यह है कि इस एप में आप अपने पुराने फाइल्स को भी खोज सकते हैं।

Peakone

पीकोन एक वेब प्लैटफॉर्म है जो iOS पर काम करता है। इस एप के जरिए आप अपने कर्मचारी के फीडबैक को पा सकते हैं। साथ ही यह एप आपको फर्म को बढ़ाने के मदद करता है। यह एप आईओएस पर काम करता है। इसका प्रयोग करने के लिए यूजर को 2.99 डॉलर देने होंगे।

Pen and Paper

इस एप की मदद से आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट में हाथ से लिखे नोट्स या डॉक्यूमेंट्स तैयार कर सकते हैं। आप अपनी उंगलियों से अपने स्मार्टफोन में ड्रॉ कर सकते हैं। साथ ही पसंद के डूडल, टेक्सट बॉक्स या डायग्राम तैयार कर सकते हैं। बता दे कि यह एप एंड्रायड और iOS दोनों पर काम करता है। यह फ्री एप नहीं है इसकी कीमत 2.99 डॉलर है।

DropTask

यह एप आपको कलरफुल इंटरफेस देता है। साथ ही यह आपके टास्क मैनेजमेंट के अनुभव को बेहतर बनाता है। इसके अलावा इस एप के वर्कफ्लो बोर्ड को आप कस्टमाइज कर सकते हैं। जहां आपके टीम मेंबर को पता होता है कि उन्हें आगे क्या काम करना है। यह एप एंड्रायड और iOS दोनों पर काम करता है। यह एक फ्री एप है।

Rescue Time

रेस्क्यू टाइम एप आपके बुरे वर्किंग हैबिट को बदलता है। यह आपके उन एप्स और वेबसाइट्स का विश्लेषण करता है जिनका आप ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही एक सूची तैयार करता है जहां आपका समय ज्यादा लगता है। एंड्रायड और iOS दोनों पर यह एप काम करता है। यह एक फ्री एप है।

PhotoMath

फोटोमैथ जैसा कि नाम से पता चल रहा है यह एप गणित को आसान करने के लिए बनाया गया है। इस एप की मदद से आप आसानी से अपने गणित को सुलझा सकते हैं। यह मैथ को प्रॉब्लम को सॉल्व कर उसका रिजल्ट बताता है। एंड्रायड और iOS दोनों पर यह एप काम करता है। यह एक फ्री एप है।

यह भी पढ़ें:

एंड्रायड यूजर्स के लिए गूगल ने लॉन्च किया एलो, डेस्कटॉप पर भी कर पाएंगे इस्तेमाल

ब्लूव्हेल चैलेंज पर सरकार सतर्क, सभी वेबसाइट्स को दिए लिंक हटाने के आदेश

गूगल लाया एंटी फिशिंग फीचर, अब हैकर्स नहीं चुरा पाएंगे यूजर्स की जानकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.