ड्राइविंग के समय करें इन एप्स का इस्तेमाल, आसान होगा सफर
इन एप्स की मदद से आप अपने ड्राइविंग को आसान बना सकते हैं
नई दिल्ली (जेएनएन)। हम सभी जानते हैं कि ड्राइविंग करते समय हमें स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप ड्राइविग के वक्त स्मार्टफोन में मैप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो स्मार्टफोन को गाड़ी के सामने रखे और मैप का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही ऑनलाइन कुछ ऐसे एप्स भी मौजूद है जो ड्राइविंग के समय आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे एप्स के बारे में जानकारी देंगे जिन्हें न सिर्फ आप पढ़ सकते हैं बल्कि एप में आवाज भी सुन सकते हैं।
एंड्रायड ऑटो
एंड्रायड ऑटो बहुत ही महत्वपूर्ण एप में से एक है। यह एप आपको ड्राइविग करते समय काफी मदद करेगी। ड्राइविंग के दौरान यह आपके फोन के नोटिफिकेशन के टेक्सट को पढ़कर सुनाएगी। आप इस एप को अपनी आवाज से भी रेस्पॉन्ड कर सकते हैं। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
कार डैशबोर्ड
कार डैशबोर्ड भी एंड्रायड ऑटो के समान काम करता है। यह एप आपको उन चीजों के एक्सेस पाने में मदद करेगा जिनकी आपको ड्राइविंग के समय जरुरत होती है। इसके साथ ही इस एप की मदद से आप नेविगेशन, म्यूजिक, कॉन्टैक्ट, मैसेज, वॉयस कमांड जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एप कमपास, स्पीडोमीटर जैसे फीचर के साथ आता है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दे कि यह एक फ्री एप है।
ड्राइवमोड
ड्राइवमोड भी एक ड्राइविंग एप है जो दूसरे एप्स की तरह ही काम करता हैं। यह एप आपको ड्राइविंग करते समय मदद करेगी। यह एप वॉयस कमांड से रेस्पॉन्ड करती है। इसके अलावा यह एप गूगल मैप्स, Waze, HERE Maps, कई म्यूजिक एप्स, कई मैसेजिंग एप्स को सपोर्ट करती है। यह आपके टेक्सट को पढ़कर उसे अपनी आवाज से आपको सुना सकती है। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
गूगल असिसटेंट
गूगल असिसटेंट आपको कई चीजों में मदद करता है। गूगल असिसटेंट की मदद से आप ड्राइविंग के समय अपने आस-पास के लोकेशन को खोज सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप ड्राइविंग करते समय भी कर सकते हैं। यह एप आपको ड्राइविंग करते समय डायरेक्शन को खोजने में मदद करती है। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है साथ ही यह एक फ्री एप हैं।
मैप्स
यह एप ज्यादातर एंड्रायड फोन में पहले से इंस्टॉल होता है। इस एप की मदद से आप डायरेक्शन को आसानी से समझ सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप ड्राइविंग के समय कर सकते हैं। यह एप आपको वॉयस से डायरेक्शन की जानकारी देती है।
यह भी पढ़ें:
एंड्रायड यूजर्स के लिए गूगल ने लॉन्च किया एलो, डेस्कटॉप पर भी कर पाएंगे इस्तेमाल
ब्लूव्हेल चैलेंज पर सरकार सतर्क, सभी वेबसाइट्स को दिए लिंक हटाने के आदेश
गूगल लाया एंटी फिशिंग फीचर, अब हैकर्स नहीं चुरा पाएंगे यूजर्स की जानकारी