Move to Jagran APP

अपनी राशि अनुसार किस तरह किस वस्‍तु से करें किस भगवान की पूजा जिससे मिले अदभुत फल

जिन भक्तों को मंत्रों के उच्चारण या जाप में मुश्किल होती है उनके लिए उपासना की सबसे उत्तम विधि है, राशि के अनुसार करें चालीसा का पाठ...

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 03 Mar 2017 12:25 PM (IST)Updated: Sat, 04 Mar 2017 09:30 AM (IST)
अपनी राशि अनुसार किस तरह किस वस्‍तु से करें किस भगवान की पूजा जिससे मिले अदभुत फल
अपनी राशि अनुसार किस तरह किस वस्‍तु से करें किस भगवान की पूजा जिससे मिले अदभुत फल

  ज्योतिषी मानते हैं कि हर राशि के मुताबिक भगवान की पूजा से जुड़ी एक खास वस्तु होती है। इससे ईश्वर जल्दी प्रसन्न होते हैं। बताते हैं कि राशि के हिसाब किस तरह करें पूजा और पाएं अपनी समस्याओं का समाधान।किसी भी भगवान की चालीसा चमत्कारी प्रभावों वाली होती है ज्योतिष के जानकारों की मानें तो चालीसा का पाठ जितना आसान होता है उतना ही प्रभावशाली भी होता है, जिन भक्तों को मंत्रों के उच्चारण या जाप में मुश्किल होती है उनके लिए उपासना की सबसे उत्तम विधि है, राशि के अनुसार करें चालीसा का पाठ...

loksabha election banner

1.मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए हनुमान चालीसा का पाठ उत्तम होगा हनुमान चालीसा का पाठ करने से बनेंगे बिगड़े काम, मेष राशिवालों के लिए इनकी सबसे बड़ी समस्या मन की चंचलता है। हनुमान जी की उपासना से लाभ होगा। पूजा में लाल फूलों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। 

  2 वृष राशि

वृष राशि वाले शिव चालीसा का पाठ करें। वृष राशिवालों के लिए सबसे बड़ी समस्या जिद्दी स्वभाव है। इसके लिए शिव जी की पूजा करें। पूजा में सफेद चन्दन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

 3.मिथुन

 मिथुन राशि वालों को सरस्वती चालीसा का पाठ करना चाहिए। मिथुन राशिवालों के लिए दुविधा में होना सबसे बड़ी समस्या है। सरस्वती व श्री कृष्ण की पूजा करना सर्वोत्तम है पूजा में गुग्गल की धूप का इस्तेमाल करने से लाभ होगा।

 4.कर्क

कर्क के लिए उत्तम फलदायी होगी शिव चालीसा। कर्क राशिवालों के लिए इनकी सबसे बड़ी समस्या है ज्यादा भावनात्मक होना। शिव जी की उपासना करना शुभ होगा। पूजा में शंख का प्रयोग करें, इसे जरूर बजाएं।

 5. सिंह राशि

 सिंह राशि वालों को दुर्गा चालीसा का पाठ करने से लाभ होगा। सिंह राशिवालों के लिए सबसे बड़ी समस्या है। जीवन में ज्यादा संघर्ष होना इसके लिए सूर्य देव की उपासना करें। आपको पूजा में रोली का प्रयोग जरूर करें।

6. कन्या राशि

  कन्या राशि के लोगों को गायत्री चालीसा का पाठ करना चाहिए। कन्या राशिवालों के लिए । आपकी सबसे बड़ी समस्या है, जरूरत से ज्यादा धन के पीछे भागना। इसके लिए आपको मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। आपको पूजा में शुद्ध घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए।

7. तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए उत्तम होगी शिव चालीसा। तुला राशि वालों के लिए इनकी सबसे बड़ी समस्या है लापरवाह होना। भगवान कृष्ण की पूजा करें। आपको पूजा में सफेद फूलों का प्रयोग करना लाभदायक होगा।

 8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग हनुमान चालीसा का पाठ करें। वृश्चिक राशि वालों के लिए जिंदगी का धीरे चलना इनकी सबसे बड़ी समस्या है। इसके लिए हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए पूजा में तुलसी जरूर चढ़ाएं।

 9.धनु राशि

 धनु राशि वालों के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करना शुभ होगा। धनु राशिवालों के लिए समस्या आपकी वाणी के साथ है। इसके लिए आपको सूर्य की उपासना जरूर करनी चाहिए। प्रसाद में सफेद मिठाई चढ़ाना शुभ होगा।

10. मकर राशि

मकर राशि के लिए शनि चालीसा का पाठ सबसे उत्तम होगा। मकर राशिवालों के लिए सबसे बड़ी समस्या है, अपनी सेहत के प्रति लापरवाही। इसके लिए शनि व शिव जी की उपासना करें पीले रंग के आसन पर बैठकर पूजा करना सर्वोत्तम होगा।

 11. कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को सरस्वती चालीसा के पाठ से अद्भुत लाभ होगा। कुंभ राशिवालों के लिए इनकी समस्या जरूरत से ज्यादा दूसरों के चक्कर में रहना है। सरस्वती व भगवान कृष्ण की उपासना जरूर करनी चाहिए पूजा में चंदन की खुशबू वाली धूप का इस्तेमाल करें।

 12. मीन राशि

मीन राशि के लोगों को गायत्री चालीसा का पाठ करना चाहिए। मीन राशिवालों के लिए सबसे बड़ी समस्या जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही है। इसके लिए भगवान गणेश की उपासना करें। प्रसाद में लड्डू चढ़ाना लाभदायक होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.