27 नक्षत्रों में से पुष्य नक्षत्र, इसमें भी रवि पुष्य का होना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है
इस बार दिवाली से 8 दिन पहले यानी 23 अक्टूबर 2016, (रविवार) को आ रहा हैं। 27 नक्षत्रों में से पुष्य नक्षत्र और इसमें भी रवि पुष्य का होना खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है ।
इस बार दिवाली से 8 दिन पहले यानी 23 अक्टूबर 2016, (रविवार) को आ रहा हैं। 27 नक्षत्रों में से पुष्य नक्षत्र और इसमें भी रवि पुष्य का होना खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है ।
इस दीपावली पर बना यह रवि पुष्य योग इसलिए भी सबसे खास होगा क्योंकि इस दिन, संयोग से श्रीवत्स योग बन रहा है और कालाष्टमी के साथ सूर्य एवं बुध का एक साथ होना भी इसे सर्वश्रेष्ठ बना रहा है। अत: इस संयोग में की गई खरीदारी अक्षय पुण्यकारी होगी। दीपावली से पहले रवि पुष्य नक्षत्र का योग 2013 में आया था और इसके बाद 2026 में आएगा।
इस बार यह योग 22 अक्टूबर 2016 शनिवार को रात 8.41 बजे से प्रारंभ हो जाएगा जो अगले दिन रविवार की रात 8.41 बजे तक यानी पूरे 24 घंटे रहेगा।
कब क्या खरीदें...
- सुबह 9.23 से 10.47 बजे तक - जमीन-जायदाद, व्यापार का शुभारम्भ
- सुबह 10.47 से दोपहर 12.11 बजे तक - वाहन, कम्प्यूटर, ज्वैलरी
- दोपहर 11.48 से 12.35 बजे तक - वाहन, घरेलू वस्तुएं, ज्वैलरी
- दोपहर 1.37 से दोपहर 2.59 बजे तक - स्वर्णाभूषण, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं
- शाम 5.48 से रात्रि 7.27 बजे तक - प्रॉपर्टी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, घरेलू साज-सज्जा की सामग्री
इस दिवाली अमीर बनने के लिए जल्द हटा दें घर की ये चीजें
इस दीपावली 131 साल बाद आया है ये राजयोग, इस तरह घर-घर बरसेगी लक्ष्मी