इन मूर्तियों के कभी न करें दर्शन, हो सकती है हानि
कई मूर्तियां ऐसी भी होती हैं, जिनके दर्शन करना अशुभ बन सकता है। जानते हैं ऐसे ही कुछ मूर्तियों के बारे में जिनके दर्शन करना अशुभ साबित हो सकता है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार कई मूर्तियां ऐसी भी होती हैं, जिनके दर्शन करना अशुभ बन सकता है। जानते हैं ऐसे ही कुछ मूर्तियों के बारे में जिनके दर्शन करना अशुभ साबित हो सकता है।
पूजा स्थल में एक ही भगवान की दो मूर्तियां रखना अच्छा नहीं होता है। ऐसी मूर्तियों के दर्शन करने से बार-बार वाद-विवाद व लड़ाई होने की संभावना रहती है।
घर में खंडित मूर्ति को नहीं रखना चाहिए। फिर चाहे वह कितना भी पुराना क्यों न हो। खंडित मूर्ति के दर्शन करना शुभ नहीं होता है। ऐसी मूर्ति के दर्शन या पूजा-अर्चना नहीं करना चाहिए।
मंदिर में भगवान की ऐसी मूर्ति रखनी चाहिए, जिसमें उनका मुंह सौम्य व हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में हो। रौद्र और उदास मूर्ति के दर्शन करने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।
भगवान की मूर्ति घर में इस तरह रखनी चाहिए कि इनके पीछे का भाग यानी पीठ दिखाई न दे। भगवान की पीठ का दिखना शुभ नहीं माना जाता है।
ऐसी किसी मूर्ति के दर्शन न करें, जिसमें वे युद्ध करते या किसी का विनाश करते दिख रहे हों। ऐसी मूर्ति के दर्शन करना भी अशुभ साबित हो सकता है।
इस दिवाली अमीर बनने के लिए जल्द हटा दें घर की ये चीजें
कहते हैं कि झाडू़ के इस उपाय से घर में सकारात्मकता व धन की प्राप्ति होती है
इस दीपावली 131 साल बाद आया है ये राजयोग, इस तरह घर-घर बरसेगी लक्ष्मी