Move to Jagran APP

जानें, इस साल 2017 में किस राशि वालों की क्‍या होगी समस्‍या और कैसे करें उसका निदान

मेष, वृषभ,मिथुन,कर्क,सिंह, कन्या,तुला,वृश्चिक,धनु, मकर, कुम्भ, मीन, राशिफल वाले जानें अपना वार्षिक राशिफल 2017। कैसा रहेगा अलग-अलग राशियों का भविष्य। क्‍या हो उपाय ।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 06 Jan 2017 01:02 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jan 2017 10:54 AM (IST)
जानें, इस साल 2017 में किस राशि वालों की क्‍या होगी समस्‍या और कैसे करें उसका निदान
जानें, इस साल 2017 में किस राशि वालों की क्‍या होगी समस्‍या और कैसे करें उसका निदान

वर्ष 2016 इतिहास बन गया और 2017 ने दस्तक दे ही दी। आने वाले साल में कैसा रहेगा आपका समय? पारिवारिक जीवन कैसा बीतेगा? जेब की हालत कैसी रहेगी? नौकरी की संभावना बनेगी या नहीं? कारोबार में क्या होगा? प्यार में कामयाबी मिलेगी क्या? ये तमाम सवाल आपके मन में उठ रहे होंगे। इन सभी सवालों के जवाब के लिए हमारे ज्योतिष और वैदिक विशेषज्ञों की टीम ने किया है तैयार वार्षिक राशिफल 2017 आपके लिए- साल 2017 आने वाले है। ऐसे में विभिन्न राशि वाले जातक यह जानना चाहेंगे कि उनका आने वाल साल/सप्ताह कैसा होगा। ताकि उसके मुताबिक वह अपने कार्य कर सके।

loksabha election banner

मेष (Aries)

राशि स्वामी: मंगल | शुभ रत्न: मूंगा | शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी | शुभ दिशा: दक्षिण

अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आपको कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है, साल के शुरुआती महीनों में थोड़ी कोशिश करके अपने खर्चों पर काबू रखें। पारिवारिक स्तर पर अधिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा, काफी सारी चीजें सामान्य रहेंगी। शिक्षा के लिहाज से यह वर्ष लाभदायक सिद्ध होगा; प्रतियोगी परिक्षाओं और विदेश में पढ़ने का सपना देखने वाले छात्रों को इस साल थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। वैवाहिक लोगों के लिए यह साल वैवाहिक जीवन बेहद खुशियों भरा बीतेगा, वर्ष के अंत तक अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आने व विवाह होने की संभावना है। इस वर्ष लाल रंग आपके लिए काफी शुभ साबित होगा। आप सर दर्द, तनाव, अनिद्रा आदि के शिकार हो सकते हैं। मेष राशि के जातक इस साल खुद को बहुत व्यस्त और खुश पाएंगे। साल का प्रथम महीना छोडकर तिमाही बेहद खुशियां लाने वाले और अटके काम पूरे करने वाले होंगे। राजयोग बनने की भी प्रबल संभावनाएं हैं। साल का अगला क्वाटर आपके काम तो पूरे करवाएगा लेकिन थोडे संघर्ष के साथ। ऐसे में अध्यात्मा का सहारा लेते हुए आगे बढें।

करियर: आप पर शानि की साढे साती का असर जनवरी 26 तक रहेगा। जिसके कारण साल के शुरुवाती महीनों में आपको बिजनेस व जॉब में कोई बडा लाभ तो नहीं होगा पर सबकुछ ठीक ठाक चलता रहेगा। साल के मध्य में से बिजनेस व जॉब में उचित लाभ जरुर होगा। सितम्बर के पश्चात आय के साधन विशेष लाभ देंगे। दिसम्बर तक उत्तम योग।

प्रेम प्रसंग और विवाह: प्रेम के हिसाब से यह वर्ष आपकी खोज पूरी करेगा। प्रेम सम्बंधो को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर विवाद करने से बचें। यदि आप प्रेम विवाह के बारे में सोच रहे हैं तो यह वर्ष आपके प्रेम विवाह का अच्छा योग है, यदि आप अविवाहित है तो आपके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं तथा इस वर्ष आपका विवाह हो सकता है।

आर्थिक पहलू: साल के शुरुआती कुछ महीने खास परिणाम देते नहीं दिख रहे लेकिन लक्ष्मीजी की कृपा साल के मध्यम में दिखने लगेगी। शुरुआत में खर्चों पर काबू रखें और बचत पर ध्यान दें। 26 जनवरी तक सोच समझकर ही कोई बड़ा निवेश करे। वर्ष के दूसरे भाग में आर्थिक स्थिति में विशेष सुधार देखने को मिलेगा।

परिवार: आपको पार्टनर के साथ या़त्रा करने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें और अच्छा व्यवहार करें। हल्का-फुल्का वातावरण बनाने से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। माता को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।

वृषभ (Taurus)

राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रत्न: हीरा | शुभ रुद्राक्ष: छह मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण पूरब

धन, व्यापार और कारोबार के नजरिए से यह साल जीवन में कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। छात्रों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा, सफलता अवश्य मिलेगी। जिनको अभी तक नौकरी नहीं मिली है उन्हें आने वाले समय में कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक सुख सामान्य बना रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की भी संभावना है। संपत्ति विवाद या बंटवारे को लेकर बात करते समय अपने क्रोध पर काबू रखें। जीवनसाथी की तलाश करने वालों को थोड़ा निराश होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन चलाते हुए पूर्ण सावधानी अपनाने की जरूरत है।

वृष राशि के वर्ष की शुरुआत किसी शुभ संदेश से होगी। घर के किसी सदस्य व या मित्र से आपको आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा, जिससे रूके हुए काम पूरे होंगे। फरवरी में धनागम के योग हैं लेकिन खर्चे भी बढ रहेंगे। इस वर्ष आप जमीन या किसी व्यवसाय में भी धन लगा सकते हैं, आपको अच्छा फायदा होगा। कुछ लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में परेशानियों के साथ-साथ अचानक ही कोई बड़ी सफलता भी हाथ लग सकती है।

करियर: वृष राशि के जातकों के लिए यह साल मेहनत कराने वाला होगा। कार्य के सिलसिले में प्रोग्रेसिव यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। वर्ष के मध्य में रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। अपना व्यवसाय बढ़ाने की सोच रहे हैं तो थोड़ा समय लेकर ही कार्य की शुरुआत करें। किसी भी नए काम को मार्च के बाद शुरू करेंगे तो तरक्कीे के आसार ज्यादा बढते दिख रहे हैं।

प्रेम प्रसंग और विवाह: संबंधों में मधुरता प्राप्त होगी पार्टनर के प्रति प्रेम और सम्मान रहेगा। विवाह संबंधी प्रस्तावों की शुरूआत होगी। साल के मध्य में हाथ पीले होने के भी योग बन रहे हैं। नए लोगों के साथ मेल जोल होने से आप कुछ के नज़दीक भी पहुंचेंगे। तिमाही के तीसरे भाग में पार्टनर से कुछ तालमेल में कमी का अनुभव कर सकते हैं।

आर्थिक पहलू: वृष राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक स्थिति में अनुकूलता दिखाने वाला कहा जा सकता है। भाग्यदायक स्थिति के सहयोग द्वारा अपनी और पारिवारिक स्थिति को बेहतर बनाएंगे। धन निवेश कर सकते हैं, पिता की और से आपको कुछ मामलों में मदद एवं सलाह मिलेगी जिसके चलते आप अपने फैसलों को सहजता के साथ कर पाएंगे।

परिवार: माता-पिता के साथ लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण ध्यान दें। समय आनंद से भरपूर बना हुआ है। आपके व्यवहार में प्रेम और भावुकता का इज़ाफ़ा हो सकता है। आपके शिष्टाचार से प्रभावित होकर पारिवारिक लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। मादक पेय पदार्थों का सेवन और मौज़मस्ती में लिप्त रहना आपको अच्छा लग सकता है।

मिथुन (Gemini)

राशि स्वामी: बुध | शुभ रत्न: पन्ना | शुभ रुद्राक्ष: चार मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर

धन के मामले में यह साल काफी भाग्यशाली साबित होगा। इस साल नए प्रोजेक्ट या नई जॉब मिल सकर्ती है। प्रॉपर्टी या शेयर बाजार में निवेश करना लाभदायक हो सकता है। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अवश्य सफलता मिलेगी। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक स्तर पर इस साल आपको खुशियां हासिल होंगी। घर परिवार में सब आपका साथ देते दिखेंगे। इस साल घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है, संतान सुख की प्राप्ति भी हो सकती है। साथी के साथ चल रही अनबन खत्म हो सकती है, जो लोग शादी के लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश समाप्त हो सकती है। किसी को प्रपोज करने का सोच रहे हैं तो भी यह एक बेहतरीन समय है। बीमारियों से भी सावधान रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि के अगर ग्रहों की चाल और पूर्व में की गई मेहनत को साथ मिलाए तो यकीनन यह साल आपके जीवन के लिए काफी यादगार साबित हो सकता है। साल का मध्यम भाग में आपके बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे और साल के आखिर में आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। साल के शुरुआती दिनों में दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाइयां हल हो जाएंगी।

करियर: शनि के आठवें भाव में गोचर करने से काम में भले ही धीमी गति रहे लेकिन काम होंगे पूरे। संभावना है कि नौकरी या व्यावसायिक कार्यों के चलते दूर जाना पड़े। व्यापार का विस्तार करने से पहले जोख़िम होने की आंशका होने पर धैर्य से काम लें। साल के मध्य से आपके बिगड़े हुए कार्यों के फिर से बनने का योग है।

प्रेम प्रसंग और विवाह: कुंवारों के प्रेम सम्बन्धों में ख़ुशियां बढ़ने के संकेत हैं। आपके मित्रों की संख्या में इज़ाफा संभव है। जो लोग तन्हा जिंदगी गुज़ार रहे हैं उनकी समस्या का समाधान इस माह हो सकता है। जीवन-साथी के साथ मतभेद उत्पन्न होने की संभावनाएं रहेंगी। प्रेम प्रसंगों के मामले में समय आपके हक़ में दिख रहा है।

आर्थिक पहलू: अपनी विलासिता पर लगाम लगाएं अन्यथा आर्थिक समस्याएं गहरा सकती है। बहुत सी ज़िम्मेदारियों को निभाने में आपके धन का व्यय होगा। वर्ष के दूसरे भाग से आपके बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। पैसों की थोडी तंगी जुलाई के बाद सामान्य होने लगेगी। धन कमाने के काफी अच्छे अवसर मिलने की संभावनाएं हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती होगी व अनेक स्त्रोतों के माध्यम से धन मिल सकता है।

परिवार: इस राशि के जातकों को इस साल परिजनों से बेहद प्यार और दुलार मिलगा। दोस्तों का आपको भरपूर साथ मिल सकता है। वे आपके व्यवसाय में मददगार साबित हो सकते हैं। लेकिन सगे भाई-बंधुओं से कुछ मन-मुटाव रहने की संभावना है। इसी वजह से कुछ तनावपूर्ण स्थितियां पैदा हो सकती हैं। इस साल आपके अपनी माँ के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे, हो सकता है की अगस्त महीने से पहले उनकी सेहत सही न हो लेकिंन उसके बाद सुधार होगा।

कर्क (Cancer)

राशि स्वामी: चंद्रमा | शुभ रत्न: मोती | शुभ रुद्राक्ष: दो मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पश्चिम

आपको बेहद सोच समझ कर काम करना चाहिए। यह साल आपके धैर्य की परीक्षा लेता दिखेगा, लेकिन इससे घबराने की जगह आपको संयम से काम लेना चाहिए। पैसों के मामलों में साल आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है, कहीं से अचानक धन आ सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परिक्षाओं का भी परिणाम आपके पक्ष में ही नजर आएगा। नौकरी पेशा लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। प्रोमोशन, अच्छी जॉब, वेतन में बढ़ोतरी के साथ के भी योग दिख रहे हैं। पारिवारिक स्तर पर यह साल बेहद शानदार साबित होगा। घर-परिवार के साथ इस साल आपको अपने दोस्तों और परिचितों का भी साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन के लिए यह साल काफी अच्छा साबित होगा। स्वास्थ्य स्तर पर भी अधिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कर्क राशि : वैदिक ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि के लिए 2017 मिले जुले परिणामों वाला रहेगा। शुरुआती महीनों में गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ तनाव हो सकता है लेकिन वह लंबा नहीं चलेगा। पेशेवर जीवन में सफलताओं का वरण करेंगे। खुशियां खूब मिलेंगी लेकिन टुकडों में। शेयर बाजार से दूरी बनाए रखें। अनावश्यक रुप से पैसे खर्च ना करें। प्रेम सम्बन्धों में रिस्क ना लें। समय ठीक नहीं।

करियर: साल की शुरुआत थोडा परेशान कर सकती है लेकिन फरवरी से जुलाई का समय आपका बेहतरीन समय होगा। कोई भी नया काम आप इस समयावधि में कर सकते हैं। तकनीक से जुडे लोगों को फायदे की उम्मीद वहीं राजनीति में कोई खास असर नहीं रहेगा। सितम्बर में नौकरी या व्यवसाय में थोडी समस्याएं रह सकती हैं। परंतु वास्तव में यह आपके धैर्य की परीक्षा का समय है।

प्रेम प्रसंग और विवाह: काम का अधिक दबाव आपके संबंधों पर भी दिखेगा। एक दूसरे को खुश रखने के लिए आप उपहारों का आदान-प्रदान करें। प्रियजन के साथ किसी जगह घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कर्क लग्न के जो जातक विवाह के इच्छुक हैं उन्हें भी जनवरी माह में विवाह कर लेना चाहिए क्योंकि इस माह के उपरान्त सितम्बर या अक्टूबर में ही समय अनुकूल होगा।

आर्थिक पहलू: कुछ रुकावटों और मुश्किलों का सामना शायद कुछ दिन करना पड़े लेकिन भाग्य पक्ष का साथ होने के कारण आय के स्रोत बने रहेंगे। सरकारी विभागों या अन्य किसी जगह जो पैसा फंसा हुआ है, उसका पेमेंट हो सकता है। अगर आप सावधानी के साथ अपना पैसा लगाएँ तो धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। लेकिन जोखिम भरे कार्यों में धन का निवेश करने से बचें।

परिवार: जो संयुक्त परिवार में रहते हैं वे थोडा धैर्य रखें, साल की शुरुआत में परिजनों और उनके बीच सौहार्द में कमी हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ छोटे परिवारों में खुशियों का माहौल रहेगा। बच्चों को नयी नौकरी इत्यादि मिलने से घर में आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है। साथ ही परिवार के लिए कोई नया वाहन लेने की स्थिति बन रही है।

सिंह (Leo)

राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रत्न: माणिक्य | शुभ रुद्राक्ष: एक मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पूरब

यह साल व्यापारी वर्ग के लिए शानदार साबित होगा। धन आगमन के साथ ही इस साल निवेश किए गए धन पर भी आपको अधिक लाभ हासिल होगा। जो छात्र इस साल कोई नया सीखना चाहते हैं उनके लिए यह साल काफी फायदेमंद और लाभकारी सिद्ध होगा। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा या विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए यह साल अनुकूल है। कार्यस्थल पर भी लाभ होगा, नौकरी बदलने के भी योग हैं। परिवार में स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं हो सकती हैं। रिश्तों को मजबूत बनाने और उन्हें नए आयाम तक पहुंचाने के लिए यह साल काफी अच्छा है। शादी के लिए इच्छुक जातकों को भी नए रिश्तें मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

सिंह राशि आपका हर कदम जीवन को एक बेहतरीन स्थिति में ले जा रहा है। जीवनसाथी एवं परिवारजन से आपके संबंध मधुर रहेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए भी यह साल बहुत ही शुभ है। इस वर्ष इस राशि के छात्र अपनी मेहनत के आधार पर सफलता को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। इस साल शेयर बाजार में निवेश करना भी लाभदायक हो सकता है हालांकि इसके लिए वर्ष के मध्य तक का इंतजार करना शुभ होगा। 22 अगस्त के बाद राजयोग की प्रबल संभावनांए बन रही हैं।

करियर: कार्यों की सफलता आपके आत्मविश्वास को प्रोत्साहन देगी। यदि आप शनि सम्बंधित व्यवसाय (ट्रांसपोर्टेशन, खनिज, तेल , लोहा इत्यादि) से जुड़े हैं तो आय बेहतर रहेगी। किसी प्रॉपर्टी की वजह से यदि परेशानी चल रही है तो उसका समाधान इस साल निकल सकता है। नई कार्य शैली या तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि होगी और आपका उत्पादन बढ़ेगा।

प्रेम प्रसंग और विवाह: वर्ष के आधे पडाव पर प्रेम सम्बन्ध से प्रसन्नता पाएंगे। जून के बाद हालात बिल्कुल विपरीत होते नजर आ रहे हैं। विपरीत लिंग लोगो से आपको दोस्ती होगी वहीं जीवन में कोई खास व्यक्ति भी आ सकता है। यदि आप पहले से शादी शुदा है तो यह वर्ष आपके लिए बहुत ही शुभ है। जीवन साथी के साथ कहीं लंबी यात्रा पर भी जाने के योग हैं। युवाओं के लिए यह समय प्रेम, सगाई व विवाह के लिए अनुकूल रहेगा।

आर्थिक पहलू: आर्थिक सुधार के कारण व्यापार में सम्मान बना रहेगा। इस वर्ष आप व्यय तो अधिक नहीं करेंगे और फ़िज़ूल खर्ची भी नहीं होगी परन्तु गलत निर्णय की संभावना अधिक दिख रही है, सावधानी बरतें। शॉर्टकट से धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। इस समय यदि आप शेयर बाजार के कार्यों में सोच समझकर पहल करते हैं तो लाभ होने की संभावना भी अधिक नजर आ रही है।

परिवार: इस वर्ष संतान के स्वास्थ को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। पिता की ओर से आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है। आपका कोई रिश्तेदार आपको गोद भी ले सकता है। यह फैसला आपके लिए भाग्योंदय का काम करेगा। बेटी की पढाई से जुडी बडी खुशखबरी मिल सकती है। घर में नए मेहमान के आने के भी योग बन रहे हैं। जेब को थोडा टाइट रखकर चलें साल के आखिर में कोई बडा खर्चा आपका इंतजार कर रहा है।

कन्या (Virgo)

राशि स्वामी: बुध | शुभ रत्न: पन्ना | शुभ रुद्राक्ष: चार मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर

इस साल आपका पैसा या कोई कोई कीमती सामान चोरी या गुम होने के संकेत हैं। खर्च आसमान छू सकते हैं, फिजुलखर्ची के कारण आपको धन की कमी हो सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को इस साल अपना व्यवसाय बढ़ाने के कई मौके मिलेंगे परंतु पार्टनरशिप में नुकसान भी हो सकता है। छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए विशेष मेहनत करनी पड़ सकती है, वर्ष के अंत में मेहनत का पूर्ण फल मिलता दिखाई देगा। पारिवारिक स्तर पर चीजें काफी सामान्य रहेंगी, मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के किसी को प्रपोज करने या शादी के लिए जीवनसाथी देखने के लिए अधिक लाभकारी नहीं है। सेहत को लेकर कोई बड़ी समस्याएं नहीं आएगी।

कन्या राशि वालों को प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बड़ा पैकेज मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्रों से जुडे लोगों के लिए यह साल किसी लॉटरी से कम नहीं है। बृहस्पति के बारहवें भाव में होने के कारण कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अगस्त के बाद का समय जो चाहो वो हो जाएगा की तर्ज पर काम करेगा। वर्षान्त यानी दिसम्बर में वाहन चलाते समय थोडे सतर्क रहें कुछ दुर्घटना के भी कुयोग बन रहे हैं। ऐसी किसी भी आशंका को टालने के लिए शमी के पेड के आगे 11 दिनों तक दिया जलाना ठीक रहेगा।

करियर: बिना चिंता के काम करते रहें हालात जून तक सामान्य हो जाएंगे। छात्रों में करियर को लेकर थोड़ी उलझन की स्थिति आएगी, लेकिन बडों के मार्गदर्शन से सब ठीक हो जाएगा। वैसे सितारों के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए जनवरी-फरवरी माह में अच्छीं कॅरियर को नए पंख देने वाली खुशियां मिलेंगी।

प्रेम प्रसंग और विवाह: अपने किसी मित्र को प्रपोज करने को बेस्ट टाइम मार्च का प्रथम सप्ताह रहेगा। सितारों के अनुसार कोई अडचन नहीं है कि आपका प्रस्ताव अस्वीककार हो जाए। धर्मपत्नी पर शक करना आप पर भारी पड सकता है। भरोसा रखें और किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर बेवजह पार्टनर से विवाद न करें। पुरुष भी सावधान रहें ग्रहों की चाल बता रही है कि बाहरी स्त्री के कारण परिवार और समाज में अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

आर्थिक पहलू: आकस्मिक धन लाभ की उम्मीद न रखें और ना ही शॉर्टकट तरीके ढूढे। शेयर मार्केट में पैसा लगाना या जमीन में पैसा लगाना भी परेशानी दे सकता है। अपने ससुराल पक्ष से मोटी रकम मिलने की संभावना है। किसी के बहकावे नहीं आएं और पैसे को सही जगह ही निेवश करें। संतान के कॅरियर या विवाह के मद में पैसा रखने पर ज्यादा सुकून महसूस करेंगे।

परिवार: मीठा बोलें और सोच-समझकर बोलें। किसी क़रीबी व्यक्ति के साथ आपकी उग्र बोलचाल हो सकती है। आपका मन अपने विचारों को लेकर कुछ दुविधा जनक रह सकता है। घर में पिता का स्वास्थ्य आपकी चिंता का प्रमुख कारण बन सकता है। लाइफ पार्टनर की ओर से भी सेहत की चिंता बढ सकती है। साल का उत्रार्द्ध बेहद खुशनुमा और मस्ती के माहौल में रहेगा।

तुला (Libra)

राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रत्न: हीरा | शुभ रुद्राक्ष: छह मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण पूरब

यह साल मिला-जुला साबित होगा। जहां आर्थिक स्तर पर मुनाफा होता दिखेगा वहीं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। यदि कोई नया बिजनेस शुरु करना चाहते हैं तो यह समय शुभ है। छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी एवं फल मिलने में देरी होगी। प्रतियोगी परिक्षाओं में भाग लेने वाले और विदेश जाने के इच्छुक छात्रों को विशेष मेहनत करनी होगी। पारिवारिक स्तर पर सावधान रहने की आवश्यकता है, घर में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। किसी को प्रपोज करने का सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना सही होगा। दांपत्य एवं लव लाइफ में गलतफहमियों के कारण आपके आपसी रिश्ते कमजोर होंगे। इस साल मौसम जनित बीमारियों से बचकर रहना अनिवार्य है।

तुला राशि : जहां साल के शुरुआती 3 महीनों में धनागम के योग बन रहे हैं तो जुलाई से सितम्बर का समय थोडा संघर्ष भी लाता दिख रहा है। किसी भी बिजनेस के लिए समय अनुकूल है। किसी नए कार्य में धन निवेश करें तो लाभ मिलना पक्का होगा। ध्यान रखें कोई बड़ा निवेश करने से बचे। पैसों के लेन-देन में भी सतर्कता बरतें क्योंकि किसी भरोसेमंद व्यक्ति से धोखा मिलने के योग भी बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

करियर: इस साल फीजूल के कामों में पैसा खर्च ना करें, नहीं तो कर्जा हो सकता है। छात्रों के लिए साल के शुरुआती महीने बेहद कठिन हैं लेकिन अप्रेल के बाद माहौल पक्ष का होने लगेगा। तकनीकी शिक्षा से जुडे छात्रों के लिए अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षार्थियों के किसी परीक्षा में चयन के योग बन रहे हैं। मां सरस्वती के बीजक मंत्रों का जाप आपको सफलता के करीब लेकर जाएगा। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन होने की संभावना। आय के कुछ अन्य स्रोत भी बनेंगे।

प्रेम प्रसंग और विवाह: जो जातक विवाह के इच्छुक हैं उन्हें जनवरी और फरवरी माह में विवाह के प्रस्ताव भी मिलेंगे। अप्रैल, मई, नवम्बर और दिसम्बर माह वैवाहिक प्रस्तावों के लिए अनुकूल समय रहेगा। विवाहित जोड़े एक दूसरे के प्रति आकर्षित रहेंगे और पारिवारिक सुख का आनंद लेंगे। तुला लग्न के जातकों के लिए इस वर्ष संबंधों में कोई विशेष समस्या नहीं आएगी। आप अपने जीवन साथी या प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएंगे और यह वर्ष आपके लिए आनंदायक रहेगा।

आर्थिक पहलू: कोई पुराना उधार दिया धन अचानक वापिस मिलने की भी संभावना है। आमदनी के लिए आपके द्वारा किये गए प्रयास रंग ला सकते हैं। विदेश या दूर स्थल से धन लाभ होने की भी संभावना है। कोशिश कोचिंग संस्थायन या ट़यूशन सेंटर खोलना आपको अच्छा लाभ दे सकता है। किसी को उधार ना देने से बचें। जितना हो सके पैसे को बचाएं साल के आखिर में बच्चों के पक्ष में बडा खर्चा हो सकता है।

परिवार: फरवरी और सितम्बर में थोडा धैर्य से काम लें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और अच्छी ट़यूनिंग के लिए कामदेव के मंत्रों का भी जाप करें। इस साल आपको अपनी अपने बोल-चाल में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है वरना लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकल सकते हैं। जो जातक इस साल अपने प्रेमी को अपने दिल की बात बताने के प्रयास में लगे हुए हैं उन्हें इस वर्ष सोच-विचार कर ही बोलना उचित होगा। घर में मां के स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। वर्षान्तब सुख देने वाला रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

राशि स्वामी: मंगल | शुभ रत्न: मूंगा | शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण

धन संबंधी मामलों के आपको फायदा होगा। इस साल अगर कोई नया जॉब या काम शुरु करना है, भाग्य आपके साथ है। इस साल निवेश किए गए धन पर भी आपको अधिक लाभ हासिल होगा। छात्रों के लिए साल संतोषजनक रहेगा, मेहनत का फल मिलेगा। ऑफिस या कार्यस्थल पर सहयोगियों से मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सामान्य रहेगा, साल के मध्य में दांपत्य जीवन में कुछ अनबन हो सकती है। नए रिश्ते, दोस्त या संबंध बनाने के लिए उपयुक्त समय है। किसी को प्रपोज करने का सोच रहे हैं तो करना सही होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होंगी, बीमारियों से भी सावधान रहने की जरूरत है।

इस राशि के जातकों के लिए यह साल बेहद शुभ रहेगा। मित्रों के सहयोग से बिजनेस में तरक्की मिलेगी। कई फायदेमंद सौदों से आप जुड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय प्रगतिकारक रहेगा। आपके मित्र और भाग्य दोनों आपके साथ होंगे| अपने सभी कार्यों में पूरी मेहनत से लगे रहें और साथ ही कार्यक्षेत्र में सतर्कता भी बनाए रखें| बच्चे आपको गौरवान्वित करेंगे।

करियर: नौकरीपेशा लोगों को भी विशेष सफलता मिलने के योग हैं। अपनी काबिलियत के साथ अगर आप लोगों को अपने व्यक्तित्व से इंप्रेस करना भी शुरू करें तो अधिक लाभ होगा। अगस्त माह तक अपनी भावनाओं पर काबू रखें, अन्यथा बेकार की परेशानियाँ हो सकती है, जो कि आप कतई नहीं चाहते हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विवाद होने की संभावना है, लेकिन इससे जितना ज़्य़ादा हो सके बचने की कोशिश करें।

प्रेम प्रसंग और विवाह: साल के शुरुआती समय में प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं लेकिन इनको इग्नोर करने का प्रयास करें। इन परेशानियों को इतना बड़ा ना बनाएं कि बाद में इन्हें सही ना किया जा सकें। वर्ष के अंत तक लव लाइफ स्मूथ होती दिखेगी। एक से अधिक नाव में सवारी करने की कोशिश ना करें, कहीं मुंह के बल ना गिरना पड़ जाए। लव मैरिज करना चाहते हैं तो जल्दबाजी अच्छी नहीं है, वर्ष के अंत तक इंतजार करना अच्छा होगा।

आर्थिक पहलू: कहीं भी धन का निवेश करने से पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह लेना लाभप्रद रहेगा| धन कमाने के लिए समय आपका पूरा साथ देगा और किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति से आपको सहायता भी मिलेगी| आर्थिक स्थिति में सुधार होगा| रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक लाभ होगा| 11 अगस्त के बाद गुरु राहु से दूर हो जाएगा, उसके बाद आप किसी प्रकार का निवेश कर सकते हैं और अपना भाग्य आज़मा सकते हैं।

परिवार: हालांकि आपके चारों तरफ शुभता फैली हुई है, लेकिन माता से शांति के साथ बात करें और अच्छे व्यवहार करें, क्योंकि आप दोनों के बीच झगड़े होने की प्रबल संभावना है। प्रत्येक मामले में पिता जी का सहयोग प्राप्त होगा और आप दोनों के रिश्ते बेहतर रहेंगे। बोलने से पहले सोच लें अन्यथा तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है| अपने मित्रों के साथ घूमना-फिरना आपको प्रसन्न रखेगा| साल के मध्य में कुछ तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं|

धनु

राशि स्वामी :गुरु | शुभ रत्न:पुखराज | शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पूरब

यह वर्ष आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा होगा। इस साल जितना हो सके पैसा बचाने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि आय कम और खर्चा अधिक होने की संभावना है। कोई नई जमीन या वाहन खरीदने से पहले उसके विषय में अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें। छात्रों के लिए अन्य वर्षों की अपेक्षा अधिक लाभदायी है। कला, साहित्य या प्रबंधन से जुड़े छात्रों को अपेक्षाकृत अधिक सफलता मिल सकती है। पारिवारिक स्तर पर यह साल काफी मिला-जुला साबित होगा। घर पर किसी धार्मिक आयोजन या किसी धार्मिक जगह घूमने का प्लान बन सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। गाड़ी चलाते समय या सड़क पार करते हुए सावधानी बरतें।

बुध 9 जनवरी को मार्गी होकर धनु राशि में भ्रमण करेगा साथ ही साथ शुक्र कुम्भ राशि में भ्रमण करेगा। इससे जातकों के जीवन में पूरे साल उथल-पुथल रहेगी। साल की शुरुआत धीमी रहेगी, बनते काम भी बिगडते नजर आएंगे लेकिन मार्च के बाद का समय आपके लिए गोल्डन रहेगा। व्यवसाय में जहां बेहतरीन लाभ दिखेगा वहीं नौकरी लगने के भी योग बन रहे हैं। विदेश गमन भी संभव है। कुल मिलाकर धनु राशि के जातकों के लिए साल हल्का-फुल्का और लाभदायक रहेगा।

करियर: नौकरी में परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो समय उत्तम है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। अगर कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो उस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह लेना आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होगा। नया व्यवसाय खोलने में खासा फायदा होने की संभावना है।

प्रेम प्रसंग और विवाह: आपको भी प्रेम से जुड़े कोई नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कुछ लोगों की विवाहेत्तर प्रेम संबंधों की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। जिसे वे गुप्त रूप से आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं। इससे आगे चलकर उन्हें परेशानियां उठानी पड़ सकती है। धनु राशि के जो जातक विवाह योग्य हो गए हैं इस साल यदि वह लोग विवाह के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ है।

आर्थिक पहलू: 16 मई से 19 मई, 15 जुलाई से 25 अगस्त और 15 नवंबर से 20 दिसम्बर के बीच के दिन आपके लिए थोडे ठीक नहीं है। इस समय अवधि में कोई भी खर्चा करने से बचें। इस समय किसी से वाद विवाद करने से भी बचें जितना हो सके उतना शांत रहने की कोशिश करें। इस साल आपको अपने फ़िज़ूल के खर्चों को काम करना होगा और पैसो को जितना हो सके उतना बचाने की सख्त जरुरत है।

परिवार: कुछ नए लोगों से भी मुलाकात होगी जो कि जो आपके अच्छे मित्र और सहायक भी बनेंगे। आपको अपने दाम्पत्य जीवन की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि दाम्पत्य जीवन में शुरुआती महीने तनाव वाले हो सकते हैं। आपको अपने माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं। घर में शुभ कार्य भी होंगे।

मकर (Capricon)

राशि स्वामी: शनि | शुभ रत्न: नीलम | शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पश्चिम

यह साल आपके लिए पैसों के मामलों में सामान्य होगा, ना ही अधिक घाटा और ना ही अधिक फायदा होगा। आर्थिक जीवन एक समान पटरी पर चलेगा अतः बचत की आदत डालने का यह सही समय है। शेयर बाजार में निवेश के लिए यह समय बेहतर है। काम या व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राओं का इस साल आपको अवश्य फल मिलेगा। छात्रों को अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है, उनकी मेहनत का फल मिलेगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए यह उचित समय है इस समय दी गई परीक्षाओं में उतीर्ण होने के लाभ हैं। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है या तीर्थ स्थान पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। साथी की तलाश खत्म हो सकती है। दांपत्य जीवन में भी पूर्ण सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के कारण कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

मकर राशि : 2017 की तिमाही के आरंभ में आपको काम से लाभ मिलेगा और आप मेहनत में कमी नहीं आने देंगे। कुछ समय पश्चात आपकी लम्बी दूरी की यात्राओं में खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन जल्द ही स्थिति अनुकूल होगी और आप बचत को पा सकेंगे आपको यात्राओं से लाभ प्राप्ति होगी। उन्नति व सफलता के पक्ष से आप हर संभव प्रयासों में लगे रहते दिखाई देते हैं। अगस्त और अप्रेल माह थोडे गडबड कर सकते हैं। सावधान रहें। कुल मिलाकर 2017 पूरी तरह सुख-शांति और सम्पमन्नता से लदकद रहेगा।

करियर: नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से साल बेहतरीन रहेगा। किसी नए कौशल को सीखना फायदा देगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए इस समय दी गई परीक्षाओं में उतीर्ण होने के अवसर बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह साल उत्साह से भरा होगा। आपके बॉस आपकी मेहनत से खुश होंगे, प्रमोशन के चांस भी हैं।

प्रेम प्रसंग और विवाह: प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य रहेगा। जो लोग पहले से ही प्रेम प्रसंगों में लिप्त हैं। उनके प्यार में और इज़ाफा हो सकता है। वासनात्मक विचारों पर काबू रखें। ऐसा न करने से रिश्तों के दूषित होने की संभावना है। इस साल किसी नए साथी की तलाश खत्म हो सकती है। किसी से आंखे दो चार हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में भी पूर्ण सुख की प्राप्ती होगी।

आर्थिक पहलू: घर में राहु और केतु एक साथ आएं तो आपको पैसों का नुकसान हो सकता है तो थोड़ा सावधान रहें और पैसो का संचय करके चलें। पैसों का दुरूपयोग बिल्कुल ना करें, जितना हो सके उतना पैसों को बचाकर चलें। अपनों से ही सावधान रहने की जरूरत। रिश्तेदार या मित्रगण आपको धोखा दे सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में मकर राशि के जातको के लिए आने वाला समय अनुकूल है। माता लक्ष्मी का आगमन जीवन में बना रहेगा।

परिवार: जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का योग बन रहा है। धार्मिक स्थलों की यात्रा भी संभव है। जिससे आपका आध्यात्मिक पक्ष और मजबूत बनेगा। अपनी संतान की तरक्की से सम्बंधित कोई अच्छे समाचार सुनने को मिल सकते हैं। उनकी प्रगति को देखकर आपका मन प्रसन्न होगा और आप फूले न समायेंगे।

कुंभ (Aquarius)

राशि स्वामी: शनि | शुभ रत्न: नीलम | शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पश्चिम

यह साल आपके लिए काफी बेहतर है, नया बिजनेस शुरु करना चाहते हैं तो भी समय अनुकूल है। हालांकि पैसा कमाने के लिए आपको काफी परिश्रम करना पड़ेगा, परंतु जितनी मेहनत करेंगे आपको उतना अधिक फल मिलेगा। छात्रों को वर्ष की शुरुआत में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है, उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को इस साल अवश्य सफलता मिलेगी। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। परिजनों से संबंध मधुर होंगे, अगर सिंगल हैं और किसी को प्रपोज कर रहे हैं तो समय अनुकूल है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा।

कुंभ राशि वाले अगर काम की रफ़्तार यूंही तीव्र रही और आप इसे तैनात रहे तो प्रतिफल उत्तम है। धन खर्च को लेकर आप अधिक चिंतित नहीं होंगे। जीवन को शानदार तरीके से जीएंगे और दिल खोलकर खर्च करेंगे। युवा लोगों के साथ काम करके आप बेहद खुशी का अनुभव करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और प्रसन्न रहेंगे। जीवन में खुशहाली रहने से अब आपका कुछ ध्यान अपनी ओर यानी अपने लुक को निखारने की तरफ भी जाएगा। वर्ष औसतन ठीक रहेगा।

करियर: आपको वेतन वृद्धि का लाभ भी मिलता दिखाई दे रहा है| यदि आपकी इच्छा विदेश में नौकरी करने की है तो वो पूरी हो सकती है| जो नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें भी अच्छे अवसर मिलेंगे| विशेषरूप से सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर काम का भार बढ़ सकता है। आपके स्थानांतरण की भी संभावना रहेगी लेकिन सभी काम आपकी प्रगति ही करते नजर आएंगे। व्यावसाय और नौकरी के लिए साल का उतरार्द्ध का समय बेहतरीन होगा।

प्रेम प्रसंग और विवाह: नए प्रेमी युगल अच्छा समय व्यतीत करेंगे| कार्यस्थल पर भी आपको कोई पसंद आ सकता है| आपके प्रेमी के साथ आपके विवाह के योग भी बन रहे हैं परन्तु वर्ष के अंत तक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है| नए लोगों से मित्रता करने के अवसर मिलेंगे| इस वर्ष के मध्य व अंतिम भाग में पाप ग्रह प्रभाव होते हुए शुभ ग्रह संबंध आपके निजी संबंधों को सुधारने वाले रहेंगे यानी प्रेम व संबंधों में शुभाशुभ परिणामों की आवृत्ति का क्रम रहेगा।

आर्थिक पहलू: आर्थिक मामले से जुड़ी यात्रा लाभ पहुंचाएगी| रुका हुआ धन शीघ्र ही वापस मिल सकता है| इस वर्ष के द्वितीय, तृतीय त्रैमास में जून से अगस्त में आपको शुभ व सकारात्मक परिणाम प्राप्त रहेंगे। किए गए प्रयासों को बढ़िया लाभ रहेगा। निजी व सरकारी क्षेत्रों सहित व्यावसायिक जीवन में वित्तीय उन्नति के सुनहरें अवसर रहेंगे। वित्तीय स्तर को विस्तारित करने में प्रगति के योग रहेंगे। इस वर्ष आपको शुभाशुभ दोनों तरह के परिणाम प्राप्त होते रहेंगे।

परिवार: आपके लग्न स्थान में मंगल व केतु और दांपत्य स्थान में राहु है। आप में गुस्सा काफी अधिक रहेगा। मार्च से जून की अवधि पारस्परिक विश्वास की कही जा सकती है। साल के उत्तरार्ध में आप में रोमांस अधिक रहेगा। पर नए संबंध की शुरूआत करने में आप किसी के द्वारा धोखे का शिकार नहीं हो जाएं इसका विशेष ध्यान रखें। अंतिम दिन मेल-मुलाकातों के लिए ठीक नहीं है।

मीन (Pisces)

राशि स्वामी :गुरु | शुभ रत्न:पुखराज | शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पूरब

आपको इस वर्ष पैसा कमाने के लिए अतिरिक्त मेहनत जरूर करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका फल अंत में अवश्य मिलेगा। किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने का मन भी बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को इस साल कड़ी मेहनत करनी होगी। जॉब चेंज का सही टाइम नहीं है, नई जॉब पाने और वहां सेटल होने में समस्या आएगी। पारिवारिक स्तर पर थोड़ी परेशानी नजर आ रही है। वैवाहिक जीवन में काफी उथल पुथल रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना होगा। मित्रों के साथ प्रवास पर्यटन का आयोजन करेंगे। संतानों और पत्नी की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ होगा। कुल मिलाकर एक बैलेंस इयर आपका इंतजार कर रहा है जिसमें आपको दौलत, शोहरत और सबकुछ मिलेगा जिसकी आपको बरसों से दरकार थी।

करियर: गोल्डन इयर रहेगा-2017। व्यवसायिक क्षेत्र में जबरदस्त ग्रोथ मिलेगी। इसका कारण यह है कि आपके कर्म स्थान में बुध एवं सूर्य के होने से प्रभावशाली लोगों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। समय पर उनकी मदद मिलते रहने से आपके कार्य पूरे होंगे। आपका ध्यान व्यापार के स्थान पर दूसरी चीजों की ओर भी जाने की संभावना है। छात्र इस वर्ष में नई नौकरिया और खुद को सही ढंग से व्यवस्थित करने के लिए याद रखेंगे।

प्रेम प्रसंग और विवाह: आपके मन में किसी विशेष व्यक्ति के प्रति लगाव उमड़ सकता है। पुराने प्रेमी अपने संबंधों में कुछ असहजता महसूस कर सकते हैं। धैर्य न खोएं व अपने व्यवहार में रूखापन और कटुता न आने दें। रिश्तों में अपनी तर्क क्षमता का अधिक इस्तेमाल न करें। विदेश या किसी दूर स्थान में काम करने वाले प्रेमियों के परस्पर मिलने के आसार बनेंगे।

आर्थिक पहलू: आप सावधानी के साथ पैसा लगाकर धन लाभ बढ़ा सकते हैं। जोख़िम भरे कार्यों में धन निवेश करने व किसी को पैसे उधार देने से बचें। धार्मिक और सामाजिक कार्य भी करेंगे और धन खर्च करने में पीछे भी नहीं रहेंगे। यदि आप किसी धार्मिक या सामाजिक संस्था से जुड़े हुए हैं तो इस वर्ष ख्याति मिलने के भी योग हैं।

परिवार: ससुराल पक्ष से सहयोग कम मिलेगा साथ ही ससुराल के किसी व्यक्ति से मतभेद हो सकता है। संबंधों में दरार आ सकती है। संबंधों में आती हुई दरार को रोकने के लिए आपको इस समय संयम अवश्य रखना पड़ेगा। मौज शौक पर आपके खर्च की मात्रा बढ़ेगी। आपका मन विलासितापूर्ण वृत्तियों में अधिक तल्लीन रहेगा।

read: जानें, 2017 में कब और कितने लगेंगे ग्रहण और किस पर कैसा होगा इसका प्रभाव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.