Move to Jagran APP

जानें, महाभारत के उन रहस्यों को जो सबको शायद ही पता हो

महाभारत काल में ज्योतिष, राशियों के आधार पर कुछ नहीं बताते थे, क्योंकि उस वक्त राशियां नहीं थीं. ग्रह और नक्षत्रों द्वारा इस काम को किया जाता था।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 07 Jan 2017 02:51 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jan 2017 10:40 AM (IST)
जानें, महाभारत के उन रहस्यों को जो सबको शायद ही पता हो
इससे नाराज़ होकर दुशासन के बेटे ने अभिमन्यु की हत्या कर दी थी

हिन्दू धर्म में महाभारत को पांचवा वेद माना जाता है। महाभारत काल में ज्योतिष, राशियों के आधार पर कुछ नहीं बताते थे, क्योंकि उस वक्त राशियां नहीं थीं. ग्रह और नक्षत्रों द्वारा इस काम को किया जाता था। क्या युद्ध के बाद महाभारत खत्म हो गई? आप ये जान कर हैरान रह जाएंगे कि युद्ध के बाद महाभारत शुरू हुई थी, जिसमें छिपे रहस्य के आस-पास भी हम नहीं पहुंच पाए हैं। आज हम उन रहस्यों को आपके सामने पेश कर रहे हैं, जिनके बारे में आपने कभी सुना भी नहीं होगा

loksabha election banner

महाभारत का युद्ध 18 दिनों तक चला था, इस किताब के 18 अध्याय हैं, श्री कृष्ण ने अर्जुन को 18 दिनों तक गीता का ज्ञान दिया था। गीता में भी 18 अध्याय हैं। कौरवों और पांडवों की कुल सेना 18 अक्षोहिनी थी, और इस युद्ध में मात्र 18 योद्धा ही जीवित बचे थे। ये 18 के आंकड़ों के पीछे का राज़ आज तक कोई नहीं समझ पाया है

गुरू द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा को श्री कृष्ण ने अमरता का श्राप दिया था, क्योंकि उसने युद्ध के दौरान ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल किया था। अश्वत्थामा के इस काम से कृष्ण क्रोधित हो गए थे और उन्होंने अश्वत्थामा को श्राप दिया था कि 'तू इतने वधों का पाप ढोता हुआ तीन हज़ार वर्ष तक निर्जन स्थानों में भटकेगा। तेरे शरीर से सदैव रक्त की दुर्गंध आती रहेगी, तू बहुत-सी बीमारियों से पीड़ित रहेगा'। आज भी कई जगहों पर अश्वत्थामा के देखे जाने की बात कही जाती है। अब इन बातों में कितनी सच्चाई है इसका अंदाज़ा हम लगा भी नहीं सकते

धृतराष्ट्र और गांधारी के 99 पुत्र और एक पुत्री थी, जिन्हें कौरव कहा जाता था। कुरु वंश के होने के कारण ये कौरव कहलाए। लेकिन गांधारी के गर्भ धारण के दौरान धृतराष्ट्र ने एक दासी के साथ संबन्ध बनाए जिससे कौरवों की संख्य़ा 100 हुई थी। गांधारी ने वेदव्यास से पुत्री के लिए वरदान हासिल किया, मगर गांधारी के कोई भी बच्चा नहीं हुआ। गुस्से से भरी गांधारी ने अपने पेट पर जोर से मुक्का मार लिया जिससे उसका गर्भ गिर गया। जैसे ही वेदव्यास को इस बात का पता चला उन्होंने फ़ौरन गांधारी को 100 कुएं खुदवाने को कहा, जिसमें उन्होंने घी भरवा कर मरेे हुए बच्चे का अवशेष उसमे डाल दिया, जिससे कौरवों का जन्म हुआ था

भीम के पौत्र बर्बरीक का ये वचन था कि वो हारे हुए पक्ष से लड़ेगा। बर्बरीक के लिए तीन बाण ही काफी थे जिसके बल पर वे कौरव और पांडवों की पूरी सेना को समाप्त कर सकते थे। यह जान कर भगवान कृष्ण ब्राह्मण का रूप लेकर उनके सामने गए और दान में उनका शीश मांग लिया। शीश दान करने के बाद बर्बरीक ने कृष्ण से प्रार्थना की कि वे अंत तक युद्ध देखना चाहते हैं, तब कृष्ण ने उनकी यह बात मान ली। भगवान ने उस शीश को अमृत से नहलाकर सबसे ऊंची जगह पर रख दिया ताकि वे महाभारत का युद्ध देख सकें

ज़्यादातर लोग यह जानते हैं कि महाभारत को वेदव्यास ने लिखा है लेकिन यह अधूरा सच है। वेदव्यास कोई नाम नहीं, बल्कि एक उपाधि थी, जो वेदों का ज्ञान रखने वाले लोगों को दी जाती थी। महाभारत की रचना 28वें वेदव्यास कृष्णद्वैपायन ने की थी, इससे पहले 27 वेदव्यास हो चुके थे

लोग यह जानते हैं कि अभिमन्यु की हत्या चक्रव्यूह में सात महारथियों द्वारा की गई थी, लेकिन ऐसा माना जाता है कि महाभारत के मुताबिक, अभिमन्यु ने बहादुरी से लड़ते हुए चक्रव्यूह में मौजूद सात में से एक महारथी (दुर्योधन के बेटे) को मार गिराया था। इससे नाराज़ होकर दुशासन के बेटे ने अभिमन्यु की हत्या कर दी थी

महाभारत एक किताब है लेकिन इसे तीन चरणों में लिखा गया था। पहले चरण में 8,800 श्लोक, दूसरे चरण में 24,000 और तीसरे चरण में 1,00,000 श्लोक लिखे गए थे. वेदव्यास की महाभारत के अलावा भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट, पुणे की संस्कृत महाभारत सबसे प्रामाणिक मानी जाती है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.