Move to Jagran APP

यूनुस भाई ने सोने की स्याही में लिख दी गीता

एक पुरानी कहावत है कि इतिहास जब-जब लिखा गया है तो स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। इसी तरह का एक इतिहास रविवार को सूरत में लिखा गया। यह इतिहास सोने की स्याही से लिखी भागवत गीता को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को सौंप कर रचा गया।

By Test1 Test1Edited By: Published: Sun, 16 Aug 2015 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2015 10:00 PM (IST)
यूनुस भाई ने सोने की स्याही में लिख दी गीता

जागरण न्यूज नेटवर्क, सूरत। एक पुरानी कहावत है कि इतिहास जब-जब लिखा गया है तो स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। इसी तरह का एक इतिहास रविवार को सूरत में लिखा गया। यह इतिहास सोने की स्याही से लिखी भागवत गीता को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को सौंप कर रचा गया। सूरत के एक जैन मुनि ने विशेष रूप से भागवत गीता की यह प्रति तैयार कराई है। सोने के अक्षरों में गीता लिखने का काम एक मुस्लिम यूनुस भाई शेख ने किया है।

loksabha election banner

मोहन भागवत को यह पुस्तक रविवार को यहां एक कार्यक्रम में एक जैन मुनि अभयदेवसूरिश्वर ने भेंट की। 346 ग्राम सोने से बनी इस भागवत गीता में 745 श्लोक हैं। इस पुस्तक में भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों के अलावा भगवान महावीर के उपदेशों को भी जगह दी गई है। भागवत इस गीता को नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में रखेंगे।

इस मौके पर जैन मुनि महाराज ने कहा कि संघ प्रमुख को इस गीता को सौंपने का उद्देश्य सिर्फ यही था कि पुस्तक संस्कृति और संस्कार देने वाली संस्था के पास जाए। दरअसल, संघ हिन्दू संस्कृति की रक्षा करने वाला संगठन है, इसलिए भागवत को दिया गया।

यूनुस भाई शेख का परिवार पूरी धार्मिक शुद्धता से लिखता है श्लोक

संघ प्रमुख भागवत को भेंट की गई इस गीता की बड़ी विशेषता यह है कि इसे गुजरात के सुरेंद्र नगर जिले में रहने वाले यूनुस भाई शेख और उनके परिवार के सदस्यों से अपने हाथों से लिखा है। स्वर्ण अक्षर हस्तलिखित गीता के भेंट समारोह में यूनुस भाई शेख भी सूरत पहुंचे थे। वैसे तो वे पहले भी हिन्दू और जैन धर्म की धार्मिक पुस्तकें लिख चुके हैं, मगर सोने की स्याही में गीता उन्होंने पहली बार लिखी है। इसे लिखने में यूनुस भाई को लगभग दो महीने लगे। यूनुस भाई ने बताया कि उनके इस काम में शुद्धता पूर्वक उनका पूरा परिवार मदद करता है।

ऐसे लिखी गीता

यूनुस भाई ने इसके लिए हेंडमेड कलर बाला कागज लिया, ताकि सोने की चमक उभर कर आए। सोने की स्याही 24 कैरेट सोना से बनाई गई। उसमें देसी गुंदर मिलाया गया।

गीता का ज्ञान राष्ट्र की उन्नति का आधार : मनोहर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.