सारनाथ में बनेगा 50 फीट ऊंचा बौद्ध स्तूप
सारनाथ स्थित चाइना बौद्ध मंदिर परिसर में 50 फीट ऊंचा बौद्ध स्तूप बनेगा। शुक्रवार को इसके लिए थाई बौद्ध परंपरा के अनुसार भूमि पूजन कर इसका विधिवत शिलान्यास किया गया। स्तूप निर्माण में चुनार के पत्थर लगाए जाएंगे। भारत, चीन, थाईलैंड व लाओस के बीच मैत्री व करुणा की भावना को प्रदर्शित करने वाले इस स्तूप को फ्राथा फानोम
वाराणसी। सारनाथ स्थित चाइना बौद्ध मंदिर परिसर में 50 फीट ऊंचा बौद्ध स्तूप बनेगा। शुक्रवार को इसके लिए थाई बौद्ध परंपरा के अनुसार भूमि पूजन कर इसका विधिवत शिलान्यास किया गया। स्तूप निर्माण में चुनार के पत्थर लगाए जाएंगे।
भारत, चीन, थाईलैंड व लाओस के बीच मैत्री व करुणा की भावना को प्रदर्शित करने वाले इस स्तूप को फ्राथा फानोम (नमस्कार) के नाम से जाना जाएगा। भिक्षु डा.फ्रा अचान विचेन ने बताया कि यहां बनने वाले स्तूप का प्राचीन स्वरूप लाओस व थाइलैंड के बीच आज भी स्थित है। सारनाथ में बनने वाले स्तूप को अंतिम रूप देने में करीब पांच वर्ष लगेंगे। चाइना बौद्ध मंदिर के करीब 12 बीघा के परिसर के मध्य में स्तूप का निर्माण कराया जाएगा।
स्तूप के चारों ओर पार्क बनेंगे। इसके निर्माण के लिए अभी जिला प्रशासन से अनुमति ली जानी है। 1भिक्षु फ्रा थेरा वीरा मुनि व भिक्षु फ्रा अचान के नेतृत्व में सुबह दस से भूमि पूजन शुरू हुआ। इस मौके पर भिक्षु के सिरी सुमेध थेरो, भिक्षु फ्रा टीप, भोथी वीडे, भिक्षु डा. देवराज नेगी सहित अनुयायी उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर