Move to Jagran APP

आज से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक 2 मार्च तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

शुक्‍ल पक्ष की अष्‍टमी यानि 23 फरवरी से होलाष्टक प्रारंभ हो रहे हैं और इसमें पूरी दुनिया के हिंदु रिवाजों के अनुसार कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करना होता है।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 23 Feb 2018 10:11 AM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2018 04:42 PM (IST)
आज से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक 2 मार्च तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य
आज से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक 2 मार्च तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

होली और अष्‍टमी का संयोग

loksabha election banner

होली और अष्टक दो शब्दों की संधि से होलाष्टक बनता है जिनका अभिप्राय होली के पूर्व के आठ दिन होता है। ये फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू होकर फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तक चलते हैं। इस दिन से होलिका दहन की तैयारियों के साथ होली में रंग खेलने की योजना बनने लगती है। पंडित दीपक पांडे के अनुसार होलाष्टक के दौरान सभी ग्रह उग्र या गर्म स्वभाव में रहते हैं जिसके कारण शुभ कार्यों को वर्जित माना जाता है। अघ्‍टमी के दिन से ही होलाष्टक प्रारंभ होने के साथ ही होलिका दहन के स्थान को गोबर और गंगाजल लीप कर वहां पर होलिका का डंडा लगा दिया जाता है। होलाष्टक एक दिन का नहीं बल्‍कि आठ दिन का पर्व है। इस साल होलाष्टक 23 फरवरी 2018 से प्रारंभ हो कर 1 मार्च 2018 होलिका दहन तक रहेंगे और 2 मार्च 2018 को रंग की पड़ेवा है इसलिए सभी शुभ कार्य तब तक स्‍थगित रहेंगे।

आठों दिन उग्र होते हैं नव ग्रह

वहीं पं. विजय त्रिपाठी विजय के अनुसार सभी नव ग्रह अपनी उग्रावस्‍था में रहते हैं इसलिए इस दौरान विवाह, नामकरण, गृह प्रवेश, ग्रह निर्माण और मुंडन आदि शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।  होलाष्टक में अष्टमी को चंद्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल और पूर्णिमा को राहू उग्र रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन्‍हीं आठ दिनों में बालक प्रह्लाद की अनन्य नारायण भक्ति से नाराज हिरण्यकश्यप ने उनको अनेक प्रकार के कष्ट दिए थे और होलिका दहन वाले दिन उसको जीवित जलाने का प्रयास किया था,  तभी से इन आठ दिनों को हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.