Move to Jagran APP

नए साल पर धर्ममय हुआ शहर

श्रीमद् भागवत सप्ताह में पं.मयंक शास्त्री ने कहा है कि भक्ति करने से शक्ति मिलती है। उसी से जीवन का उद्धार हो सकता है। शीतला गली, फुलट्टी बाजार में हो रही इस भागवत कथा में गुरुवार को श्री शास्त्री ने स्वरूप सेवा और नाम सेवा पर जोर दिया। कहा कि परमात्मा के दो स्वरूप हैं। एक अर्चना स्वरूप और दूसरा नाम स्वरूप। श्रीमद् भागवत भगवान स्वरू

By Edited By: Published: Fri, 03 Jan 2014 02:59 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2014 03:04 PM (IST)
नए साल पर धर्ममय हुआ शहर

आगरा। श्रीमद् भागवत सप्ताह में पं.मयंक शास्त्री ने कहा है कि भक्ति करने से शक्ति मिलती है। उसी से जीवन का उद्धार हो सकता है। शीतला गली, फुलट्टी बाजार में हो रही इस भागवत कथा में गुरुवार को श्री शास्त्री ने स्वरूप सेवा और नाम सेवा पर जोर दिया। कहा कि परमात्मा के दो स्वरूप हैं। एक अर्चना स्वरूप और दूसरा नाम स्वरूप। श्रीमद् भागवत भगवान स्वरूप है। मन की शुद्धि के बिना स्वरूप सेवा नहीं हो सकती। क्योंकि मन एकाग्र नहीं होगा तो आनंद नहीं मिलता। जब तक संसार के साथ व्यक्ति जुड़ा रहता है, तब तक उसका मन पूजा नहीं लगता। वह बार-बार माया के लिए भटकता रहता है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मनुष्य अब केवल नाम के लिए सेवा करना चाहता है। इसलिए उसके मन से भक्ति गायब हो चुकी है। जो लोग मन और कर्म से सेवा करते हैं, उन्हीं को उसका फल मिलता है। भगवान का नाम श्रेष्ठ है और उसके लेने से बड़े से बड़े पाप दूर हो जाते हैं। इस मौके पर पं.युगल किशोर भगत और अन्य श्रद्धालुओं ने पूजन किया।

युवा विकास एवं जन सेवा समिति की ओर गुरुवार को साईं बाबा की पालकी यात्र निकाली गई, जिसका स्थान-स्थान पर स्वागत किया गया। संकट मोचन हनुमान मंदिर, फाउंड्री नगर से बैंड बाजों के साथ साईं बाबा की पालकी यात्र निकाली गई। जो यमुना विहार, विद्या पुरम, केके नगर होती हुई मंदिर पहुंची। इसमें भक्त जन नाचते, झूमते और जयघोष करते हुए चल रहे थे। इन में पुरुषों के साथ-साथ महिला और बच्चे भी शामिल थे।

उस्मानी मुईन गुदड़ी शाही खानकाह की ओर से याद ए हसन कार्यक्त्रम गुरुवार को दरगाह अमीर अबुल उल्लाह की दरगाह न्यू आगरा पर मनाया गया। इस मौके पर दरगाह पर चादरपोशी की गई। चादरपोशी का जुलूस दरगाह की पुलिया से संस्था के सरपरस्त हजरत इनाम हसन गुदड़ी शाह बाबा की सरपरस्ती में निकाला गया। चादरपोशी करके मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी गईं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.