इनकी पूजा से मिलती है कष्टों से मुक्ति
सप्तसरोवर स्थित उमेश्वरधाम के परमाध्यक्ष स्वामी उमा भारती ने कहा कि मां वैष्णो देवी शक्ति स्वरूपा है। जिस पर मां की कृपा होती है, वह भवसागर से पार हो जाता है। बुधवार को सप्तसरोवर स्थित उमेश्वरधाम में आयोजित देवी पाठ के दौरान परमाध्यक्ष स्वामी उमा भारती ने कहा कि मां
हरिद्वार। सप्तसरोवर स्थित उमेश्वरधाम के परमाध्यक्ष स्वामी उमा भारती ने कहा कि मां वैष्णो देवी शक्ति स्वरूपा है। जिस पर मां की कृपा होती है, वह भवसागर से पार हो जाता है। बुधवार को सप्तसरोवर स्थित उमेश्वरधाम में आयोजित देवी पाठ के दौरान परमाध्यक्ष स्वामी उमा भारती ने कहा कि मां वैष्णो के कई अवतार हैं, जिसमें दुर्गा, काली, चंडी, मंशा, सुरेश्वरी, ज्वाला आदि शामिल हैं।
नवरात्रों में मां की पूजा का अलग ही अपना एक महत्व है। मां वैष्णो देवी के जो भक्त नौ दिन मां की सच्चे मन से स्तुति करते हैं, मां उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करती है। स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा कि हरिद्वार में घर-घर में मां भगवती की पूजा अर्चना जारी है। परमाध्यक्ष के शिष्य आशीष भारती ने बताया कि उमेश्वरधाम में 51 आचार्यो की ओर से 24 घंटे दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। इस अवसर पर आचार्य ब्रजमोहन शास्त्री, आचार्य खिलानंद शास्त्री, आचार्य रमेश सुवेदी, आचार्य सुमित तिवारी, आचार्य भाष्कर उपाध्याय आदि मौजूद थे।