Move to Jagran APP

7 राशियों के लिए खास है यह गुरुवार

गुरुवार के दिन लुम्बक और अतिगंड नाम के दो अशुभ योग हैं। वृष राशि में लक्ष्मी योग बनने से मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन फायदेमंद होगा।

By prabhapunj.mishraEdited By: Published: Wed, 24 May 2017 06:34 PM (IST)Updated: Wed, 24 May 2017 06:34 PM (IST)
7 राशियों के लिए खास है यह गुरुवार
7 राशियों के लिए खास है यह गुरुवार

 1- मेष 

loksabha election banner

खास मामलों में फैसले लेने के लिये गुरुवार का दिन उत्‍तम है। फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। आपको मेहनत बहुत करनी पड़ सकती है। पैसों के कई मामले निपट भी सकते हैं। काम-धंधे में सफल हो सकते हैं। सामूहिक ढंग से किए जाने वाले कामकाज के लिए दिन अच्छा हो सकता है। मेहनत के बावजूद आराम करने का मौका भी आज आपको मिल सकता है। जहां तक हो सके, मददगार, विनम्र और सहयोगपूर्ण बने रहें। अपने पैसों से जुड़े कागजों की जांच कर लें। कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

2- वृष

गुरुवार का दिन कामकाज और दुनियादारी से जुड़े मामलों में आप सफल हो सकते हैं। आगे बढ़ने के मौके भी आपको मिल सकते हैं। कई तरह के काम भी आपको संभालने पड़ सकते हैं। ज्यादातर काम आसानी से पूरे होने की उम्मीद है। कुछ न कुछ नया करने की इच्छा भी हो सकती है। पैसों की स्थिति सुधारने के लिए आपको थोड़ी-सी कोशिश में ही सफलता मिल सकती है। दूसरों की मदद करने के मौके मिलेंगे। अचानक किसी से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस में फायदा हो सकता है। नए मौके मिलने के योग बन रहे हैं। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। संतान की तरफ से अच्छी खबर या संकेत मिल सकते हैं।

3- कर्क

गुरुवार का दिन आपके लिये अच्छा हो सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। कम मेहनत का फल भी ज्यादा मिल सकता है। आप जो भी फैसले करेंगे उनका असर लंबे समय तक रहेगा। अपना नजरिया सही रखेंगे तो हर समस्या से निपटने में सफल हो सकते हैं। खुद पर भी भरोसा रखें। कैसी भी स्थिति बने, धीरे-धीरे सब आपके फेवर में हो सकती है। अपने निजी और पारिवारिक जीवन पर थोड़ा ध्यान देने की कोशिश करें। बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। नौकरी की परेशानियां भी खत्म हो सकती हैं। परिवार के सदस्यों से मदद मिल सकती है।

4- सिंह

गुरुवार के दिन आप जितना सोचेंगे और मेहनत करेंगे, उतने काम बनेंगे। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपके पास कई तरह के काम रहेंगे। महत्वपूर्ण कामकाज की अलग सूची बना लें और उनको निपटाने की पूरी कोशिश करें। कुछ काम से कंपनी या आपकी बिजनेस फर्म को बड़ा फायदा हो सकता है। लोगों से मिलने में और सामाजिक कार्यक्रमों में आप बहुत सफल रहेंगे। पार्टनर के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। आप अपने व्यवहार और कोशिशों से दूसरों के साथ जितना तालमेल बनाकर चलेंगे, उतने ही सफल हो जाएंगे। लेखन, कला, चिकित्सा, कानून क्षेत्रों के लोग खासतौर पर सफल रहेंगे। पैसों से जुड़े काम पूरे हो जाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। कोई पुराना दोस्त भी मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

5- कन्या

पॉजिटिव -आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। जीवन के लगभग हर पहलू को लेकर आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। पैसों का कोई मामला है, तो वह सुलझने लगेगा। करियर में आपके साथ कुछ अच्छा भी हो सकता है। अपने से जुड़े हर पहलू पर विचार करें। दूसरों के साथ मिलकर कोई काम करना पड़ सकता है। किसी की मदद भी करनी पड़ सकती है। दोस्त और साथ काम करने वाले लोग आपके लिए सकारात्मक हो सकते हैं। पैसों और फायदों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में अधिकारियों का मूड ध्यान में रखकर कोई भी काम करें। आप फायदे में रहेंगे। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

6- मकर

गुरुवार के दिन आपको किस्मत का साथ मिलेगा। एक्स्ट्रा पैसा कमाने, नए लोगों से मिलने और पुराने दोस्तों से रिश्ते ताजा करने के मौके मिलेंगे। आपके लिए सोच-विचार और प्लानिंग का दिन है। परेशानियों से निपटने में सफल रहेंगे। बिजनेस में अच्छी-खासी सफलता भी मिल सकती है। महत्वपूर्ण और समर्थ लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आप थोड़ा ज्यादा बोलने के मूड में भी हो सकते हैं। विपरीत लिंग के लोगों के साथ संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। नए विचार भी मन में आएंगे। आपका मूड रोमांटिक हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मांगलिक कार्यक्रम में जाने के योग बन रहे हैं।

7- मीन

गुरुवार का दिन आपके एक्टिव होने का समय है। बिजनेस या कार्यक्षेत्र में जमकर कॉम्पिटीशन रहेगा। मेहनत, बुद्धि और वाणी के साथ-साथ हर तरह की पूरी कोशिश करनी पड़ सकती है। नौकरी-धंधे में प्रगति के योग हैं। परिवार के साथ समय बीतेगा। पारिवारिक जीवन की समस्या निपट सकती है। किसी को अपनी बात समझाने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आपको कुछ ऐसी समस्याओं का समाधान खोजने में भी मदद मिलेगी, जो कठिन लग रही थी। दूसरों की समस्याएं सुनने पर आप भावुक भी हो सकते हैं। अधूरा काम निपटाने से आपको फायदा होने के योग हैं। नए संबंधों की शुरुआत हो सकती है। रोजमर्रा के काम निपटते जाएंगे। कुछ खास मामलों में भी नतीजे मिलने तक धैर्य रखें। दाम्पत्य जीवन ठीक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.