इस तरह आप मंगलदोष से छुटकारा पा सकते हैं
दुनिया में हर समस्या का निवारण है। ठीक इसी तरह मंगल दोष का भी निवारण किया जा सकता है। ज्योतिष में इसको दूर करने के उपाय बताय गए हैं। जिन्हें आजमाकर आप मंगलदोष से छुटकारा पा सकते हैं।
By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 12:53 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 01:31 PM (IST)
दुनिया में हर समस्या का निवारण है। ठीक इसी तरह मंगल दोष का भी निवारण किया जा सकता है। ज्योतिष में इसको दूर करने के उपाय बताय गए हैं। जिन्हें आजमाकर आप मंगलदोष से छुटकारा पा सकते हैं।
- मंगल यंत्र की स्थापना करें।
- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- मंगलवार को मंगलदेव की विशेष पूजा करना चाहिए।
- देवों में सर्वप्रथम पूज्य गणेशजी को गुड़ और लाल फूल अर्पित करें।
- यदि कुंडली में मंगल दोष है तो प्रति मंगलवार को शिवलिंग पर कुमकुम अर्पित करें।
- मंगलदेव को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रिय वस्तुओं जैसे लाल मसूर की दाल, लाल कपड़े का दान करना चाहिए।
- मूंगा रत्न भी धारण करें। यह रत्न जातक की कुंडली में मंगल के क्षीण अथवा प्रबल होने या अंश के अनुसार उसकी डिग्री के हिसाब से पहना जाता है।
- किसी भी रत्न का मानक रत्ती के हिसाब से होता है अत: कुंडली में मंगल की स्थिति महादशा, अंतरदशा और प्रत्यंतर दशा के अनुसार रत्ती के हिसाब से मूंगा धारण करना चाहिए।
- कुंडली में यदि मंगल निम्न का है अथवा बहुत ही कम डिग्री का है तो मंगल दोष के निवारण के लिए मंगल के जाप भी किए जा सकते हैं।
- मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थिति मंगलनाथ में जहां भारत का एकमात्र पृथ्वी माता का मंदिर भी है। वहां पर मंगल दोष के वारण के लिए पूजा की जाती है।
- मंगल की पूजा अपनी पत्रिका या कुंडली में स्थिति मंगल दोष के अनुसार और किसी जानकार ज्योतिषि की सलाह के अनुसार की जानी चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें