Move to Jagran APP

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे...

आज रामनवमी है, भगवान श्रीराम का जन्म दिन। पौराणिक कथाओं के अनुसार आज ही के दिन भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह भी हुआ था। श्रीराम के चरित्र को जानने के लिए समय-समय पर रचे गए महाकाव्योंर की लंबी श्रृंखला है जिनमें वाल्मिकी रामायण और गोस्वामी तुलसीदास कृत श्री रामचरित मानस सर्वाधिक प्रचलित हैं। अन्य महाकाव्य की तरह इन

By Edited By: Published: Mon, 07 Apr 2014 04:38 PM (IST)Updated: Mon, 07 Apr 2014 04:44 PM (IST)
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे...

आज रामनवमी है, भगवान श्रीराम का जन्म दिन। पौराणिक कथाओं के अनुसार आज ही के दिन भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह भी हुआ था। श्रीराम के चरित्र को जानने के लिए समय-समय पर रचे गए महाकाव्योंर की लंबी श्रृंखला है जिनमें वाल्मिकी रामायण और गोस्वामी तुलसीदास कृत श्री रामचरित मानस सर्वाधिक प्रचलित हैं। अन्य महाकाव्य की तरह इन दोनों में भी भगवान श्री राम में रम जाने की सीख दी गई है ताकि उनके मर्यादा पुरुर्षोत्तम रूप का यथासंभव अनुकरण किया जा सके।

loksabha election banner

हम सोचते हैं कि आज श्रीराम जैसा विनम्र, दयावान और साहसी व्यक्तित्वान धारण कर पाना कठिन है या उनके जैसा आचरण अपनाना किसी स्विप्नव सरीखा है क्योंाकि वो भगवान थे..अवतार थे..या मर्यादा पुरुषोत्म थे..इसलिए तमाम गुण उनमें स्वात: ही आ गये होंगे। मगर क्या कभी हमने सोचा है कि हमारे लिए श्रीराम जैसे आचरण कर पाना बिल्कुल असंभव भी तो नहीं। आखिर श्रीराम ने भी वह सब-कुछ मनुष्य रूप में किया और जिसका सीधा संदेश यही जाता है कि मनुष्य रूप में भी वह सब कर पाना संभव है। वह सब,जो मन की दृढ़ता और उसकी सहजता पर निर्भर है।

जो रम जाये वो राम, जो रम कर निर्मल हो जाये वो राम, जो निर्मल हो कर शिला को पानी की तरह कर दे.. वो राम, जो पानी की तरह हर स्थिति में राह बना ले .. वह राम और जो स्वयं पानी-पानी हो सकने का हुनर पा ले.. वो ही राम। राम तो हमारे मन में हैं, सोच में हैं, जीवन जीने के तरीके में है। राम स्वयं के भीतर रमने में है..राम स्वयं को पहचानने में है..चिंतन में है..मनन में है। इससे ज्यादा सहजता और निर्मलता क्या? हो सकती है कि केवट, शबरी, अहिल्या में ही नहीं.. राम तो ताड़का, मारीच, सूपर्णनखा से लेकर रावण के भी चिंतन में है।

विडंबना तो ये रही कि भारतीय कथाकारों की तरफ से ऐसे कोई प्रयास नहीं किये गये कि श्रीराम का चरित्र अतिशयोक्ति. भरी धार्मिक कथाओं से ऊपर उठकर यथार्थ के धरातल पर उतर पाता और फिर घर-घर में राम का चरित्र बसता..हर घर में होता मार्यादाओं का पालन ..। देश, समाज और मन के अंदर तक आज जो विध्वंसक प्रवृत्तितैर रही है उससे निजात पाने का यह सर्वाधिक सशक्तो तरीका होता परंतु ऐसा हो ना सका । रचनाकारों ने श्रीराम को एक चरित्र की जगह भगवान के रूप में स्थापित किया लिहाजा रामनवमी के दिन हम श्रीराम को नैवेद्य चढ़ाकर त्यौहार तो मना लेते हैं मगर श्रीराम के चरित्र का अनुकरण करने से डरते हैं जैसे कि उनका अनुकरण करके भगवान से तुलना करने का पाप कर रहे हों। क्या ये श्रीराम के प्रति एक विकृत रूप नहीं कि हम उन्हें तो पूजें पर उनके चरित्र को अपनाने से दूर भागें..क्यों..?

श्रीराम को हम भगवान विष्णु का अवतार मानते हैं इसलिए मनुष्यु रूप में किये गए उनके क्रिया-कलापों से लेकर चक्रवर्ती सम्राट बनने तक की यात्रा को चमत्काकर मानते आये हैं परंतु ऐसा है नहीं। नियमों का पालन, सीखने की ललक, अपनाने की प्रवृत्तिु और वचनबद्धता कुछ ऐसे गुण हैं जो स्वतयं में किसी चमत्कानर से कम नहीं । इसे यूं भी समझा जा सकता है कि श्रीराम जैसा अनुशासित व मर्यादित जीवन किसी को भी चमत्कांरिक रूप प्रदान करने में सक्षम है। प्रकृति के रक्षण, उससे तारतम्यम बैठाकर चलने तथा रहने एवं सामाजिक समरसता के लिए वंचितों को गले लगाने का जो काम श्रीराम ने किया, उसे यदि आज भी अमल में लाया जाए तो रामराज्यक स्था पित करना तथा रामचरित्र अपनाना बहुत कठिन नहीं होगा। यदि ऐसा कर पाये तो निश्चिमत ही श्रीराम को लेकर रची गई धमरंधता से हम बाहर निकलेंगे और समस्यामओं का निराकरण आसानी से कर पायेंगे।

निश्चिमत जानिए कि कोई अवतार ऊपर से नहीं टपकने वाला, हमें स्वनयं ही रामचरित्र में इतना रमना होगा कि वह आत्म सात हो जाएं, हम बह जायें राम की उन सहजताओं में जो हर यु्ग एवं हर परिस्थिेति में धरती को स्वार्ग बनाने की क्षमता रखती है।

[अलकनंदा सिंह]


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.