Move to Jagran APP

राम जी की निकली सवारी... से गूंजा जम्मू

राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी-न्यारी...। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन राम नवमी पर मंदिरों के शहर जम्मू में भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी कर्ण सिंह, विक्रमादित्य और उनके पुत्र सहित अन्य धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के सदस्यों ने

By Rajesh NiranjanEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 07:17 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 07:26 AM (IST)
राम जी की निकली सवारी... से गूंजा जम्मू

जम्मू, जागरण संवाददाता। राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी-न्यारी...। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन राम नवमी पर मंदिरों के शहर जम्मू में भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

loksabha election banner

धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी कर्ण सिंह, विक्रमादित्य और उनके पुत्र सहित अन्य धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के सदस्यों ने ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर में विधिवत पूजा के उपरांत भगवान राम के भव्य रथ को रवाना किया गया। शोभायात्रा में धार्मिक, सामाजिक व व्यापारी संगठनों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जहां-जहां से शोभा यात्रा निकाली गई वहीं से जय श्री राम के गगनभेदी जयकारे गूंजे।

शोभायात्रा में भगवान राम, भगवान शिव और मां वैष्णो की लीलाओं पर आधारित झांकियां शामिल की गई थी। रथ की अगुवाई घुड़ सवार कर रहे थे। बैंडबाजे के साथ नाचते श्रद्धालु शोभायात्रा के आगे चल रहे थे। रथ के पीछे कीर्तन मंडलियां चल रही थी। राधे-कृष्ण के भजनों पर मदमस्त नाच रहे श्रद्धालुओं को देख सड़कों के दोनों खड़े लोग भी भक्ति में रम गए। सर्व शक्ति सेवक संस्था ने पाडर के मचैल में दुर्गम पहाड़ों पर बसने वाली चंडी माता के दर्शन जम्मू निवासियों को यहीं करवा दिए। शोभा यात्रा में चंडी माता के दरबार को बाखूबी दर्शाया गया था। दरबार में जलती माता की दिव्य ज्योति के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। झांकी में राम दरबार, अशोक वाटिका, राम बनवास, शिव तांडव, शिव पार्वती की झांकियां भी दर्शाई गई।

रघुनाथ मंदिर से आरंभ हुई शोभायात्रा रेजीडेंसी रोड, राजेंद्र बाजार, कनक मंडी, पुरानी मंडी, लिंक रोड, जैन बाजार, धौंथली बाजार, मुबारक मंडी, चौक चबूतरा, पक्का डंगा, मोती बाजार, राज तिलक रोड, पुरानी मंडी, सिटी चौक से होकर रघुनाथ बाजार पहुंची। शहर के मुख्य बाजारों को भव्य रूप से सजाया गया था। बाजार एसोसिएशन की ओर से शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के लिए फल, बिस्कुट, चिप्स, पानी के स्टाल भी लगाए गए थे। शोभायात्रा में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध थे।

पढ़े: शिव भरोसे केदार धाम सुरक्षा

रामनवमी के दिन ऐसे करें पूजन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.