रघुनाथ मंदिर है पुश्तैनी संपति
कुल्लू के भगवान रघुनाथ मंदिर को ट्रस्ट बनाने के मामले को तूल देने की जरूरत नहीं हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र ङ्क्षसह की भगवान रघुनाथ मंदिर को ट्रस्ट बनाने की निजी राय हो सकती है, लेकिन सरकार का इस पर कोई फैसला नहीं हुआ हैं। यह बात हिमाचल लोकहित पार्टी के प्रदेश
हमीरपुर। कुल्लू के भगवान रघुनाथ मंदिर को ट्रस्ट बनाने के मामले को तूल देने की जरूरत नहीं हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र ङ्क्षसह की भगवान रघुनाथ मंदिर को ट्रस्ट बनाने की निजी राय हो सकती है, लेकिन सरकार का इस पर कोई फैसला नहीं हुआ हैं। यह बात हिमाचल लोकहित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कुल्लू के विधायक महेश्वर ङ्क्षसह ने बुधवार को हमीरपुर में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि भगवान रघुनाथ मंदिर कुल्लू के प्राचीन राजाओं के समय की संपत्ति है और लोगों की आस्था का ऐतिहासिक व प्राचीन स्थल है।
महेश्वर ने कहा कि ट्रस्ट मामले में वह मुख्यमंत्री से मिलकर बात करेंगे। उनकी निजी राय व्यक्त करने के बाद अपनी व लोगों की बात भी उनके समक्ष रखी जाएगी। मंदिर में चोरी की घटना के बाद उसे ट्रस्ट नहीं बनाया जा सकता, बल्कि सरकार को उसकी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए। ट्रस्ट बनाने के लिए पहले भी न्यायालय में मामला चला था। कोर्ट ने भी फैसला दिया था कि इसे ट्रस्ट नहीं बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में हिलोपा को मजबूत किया जाएगा। प्रदेश के हर जिले में संगठन की बैठकें की जा रही हैं और कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बिठाया जा रहा है। जल्दी ही पार्टी रैली कर किसान हित में आंदोलन शुरू करेगी। आज प्रदेश का किसान लावारिस पशुओं से परेशान है। बंदरों के निर्यात करवाने के लिए प्रदेश सरकार को
केंद्र से मामला उठाना चाहिए। बंदरों द्वारा किसानों को पहुंचाए जा रहे नुकसान की भरपाई सरकार नकद करे। फसल की रक्षा के लिए बंदूक लाइसेंस तहसील व ब्लॉक स्तर पर बनवाने का सरल कानून बनाया जाए। पशुओं को लावारिस छोड़ने वालों को सजा देने के लिए कानून में प्रावधान किया जाए। सरकार फसलों की रक्षा के लिए
मनरेगा के तहत कृषि फसल रक्षक तैनात करे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि उसकी दो वर्ष की उपलब्धि शून्य रही है। पार्टी ने उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर के माध्यम से 'किसान परेशान-सरकार जंगली जानवरों
पर मेहरबानÓ का नारा देते हुए ज्ञापन राज्यपाल को भेजा।