सिद्धक्षेत्र में गूंजे भगवान आदिनाथ के जयकारे
दिगंबर जैन सिद्घक्षेत्र बावनगजाजी में रविवार को बड़े भगवागन आदिनाथजी के निर्वाण कल्याण दिवस पर मस्तकाभिषेक किया गया। इस अलौकिक घड़ी में समाजजनों ने झूमते हुए भगवान के जयकारे लगाए और धन्य महसूस किया। निर्वाण लाडू चढ़ाए गए और महाआरती भी हुई। आयोजन में शहर सहित इंदौर, कुक्षी, मनावर, बाकानेर,
बड़वानी। दिगंबर जैन सिद्घक्षेत्र बावनगजाजी में रविवार को बड़े भगवागन आदिनाथजी के निर्वाण कल्याण दिवस पर मस्तकाभिषेक किया गया। इस अलौकिक घड़ी में समाजजनों ने झूमते हुए भगवान के जयकारे लगाए और धन्य महसूस किया। निर्वाण लाडू चढ़ाए गए और महाआरती भी हुई। आयोजन में शहर सहित इंदौर, कुक्षी, मनावर, बाकानेर, धामनोद, सिंघाना सहित अन्य से जैन समाजजन शामिल हुए।
रविवार सुबह से ही सिद्घक्षेत्र में समाजजनों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। समाजजनों ने अलग-अलग स्थित मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन का लाभ लिया। तलहटी से बड़े भगवान की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे। ब्रह्मचारिणी बहन भारती दीदी व ब्रह्मचारी प्रदीपजी के सान्निाध्य में धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का जल से मस्तकाभिषेक हुआ। बड़े भगवान के समक्ष निर्वाण लाडु चढ़ाया गया और महाआरती हुई।
दायित्वों का निर्वाह करें
सुबह नित्य अभिषेक, शांतिधारा व पूजन हुआ। कार्यक्रमों में धार्मिक प्रक्रिया पं. मौसमजी शास्त्री द्वारा संपन्ना करवाई गई। बड़वाह से आए विद्यापूर्ण म्यूजिक ग्रुप के प्रो. कमल जैन की टीम ने संगीत प्रस्तुत किया। मस्तकाभिषेक के पूर्व ब्रह्मचारिणी बहन भारती दीदी के प्रवचन हुए। उन्होंने कहा कि भेदभाव छोड़कर तीर्थं के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाह करें और तीर्थं क्षेत्रों का विकास करें।
विकास कार्यों की दी जानकारी
बावनगजा ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार जैन ने सिद्घक्षेत्र में हुए विकास कार्यों, नए कार्यालय भवन, भोजनशाला, यात्री निवास में बनी लिफ्ट और अन्य कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बावनगजा में 2019 में होने वाले महामस्तकाभिषेक की तैयारियां शुरू कर दी है।
मिलेगी रोपवे की सुविधा
मेला संयोजक जितेंद्र जैन ने बताया कि नीचे से बड़े भगवान की प्रतिमा तक जाने के लिए रोपवे (लिफ्ट) की घोषणा शहर के काला परिवार द्वारा की गई।
इनको मिला सौभाग्य
भगवान आदिनाथ का प्रथम कलश का सौभाग्य मनावर के नरेशचंद्र, आशा बड़जात्या को मिला। निर्वाण लाडू का सौभाग्य दाहोद के राकेश कुमार जैन को, महाआरती का सौभाग्य इंदौरीबाई गोधा, पुत्र जितेंद्र, देवेंद्र बड़वानी, भोजन व्यवस्था का सौभाग्य निहालचंद्र योगेशकुमार पाटनी सेंधवा को मिला। आयोजन में दिगंबर जैन सिद्घक्षेत्र बावनगजा के पदाधिकारी, सभी ट्रस्टी व समाजजनों के साथ ही जिला भाजपा अध्यक्ष ओम खंडेलवाल, वैश्व समाज की महिला इकाई की जिलाध्यक्ष गायत्री गुप्ता भी शामिल हुई।