Move to Jagran APP

छठ पूजा के लिए तैयारियां जोरों पर

शहर में छठ पूजा की तैयारियां जोर शोर के साथ शुरू हो गईं हैं। जहां जगह-जगह घाटों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी तैयारियां चल रहीं हैं। श्री सहयोग छठ पूजा समिति सेक्टर-71 में कार्यक्रम आयोजित करती है। समिति के अध्यक्ष जय नारायण सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 12:39 PM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 12:48 PM (IST)
छठ पूजा के लिए तैयारियां जोरों पर

नोएडा। शहर में छठ पूजा की तैयारियां जोर शोर के साथ शुरू हो गईं हैं। जहां जगह-जगह घाटों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी तैयारियां चल रहीं हैं।

loksabha election banner

श्री सहयोग छठ पूजा समिति सेक्टर-71 में कार्यक्रम आयोजित करती है। समिति के अध्यक्ष जय नारायण सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें छठ पूजा के कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में समीक्षा की गई। जय नारायण सिंह ने बताया कि यहां सेंट्रल पार्क में छठ पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें भोजपुरी गायक पवन सिंह, अभिनेता आनंद मोहन, वर्षा तिवारी जैसे कलाकार शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि चार दिन तक चलने वाला छठ पर्व 27 से शुरू होकर 30 अक्टूबर तक चलेगा। 27 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी। 28 को लोहंडा की पूजा होगी, 29 को अस्ताचल गामी सूर्य को छठव्रती अ‌र्घ्य देंगे। 30 अक्टूबर को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बैठक में कैलाश साह, बबन सिंह, सुनील सिंह, विजेंद्र ठाकुर, गौरव यादव भी मौजूद थे।

वहीं प्रवासी महासंघ नोएडा ने छठ पूजा को लेकर नोएडा स्टेडियम में 26 अक्टूबर से रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इसमें प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, गोपाल राय, गायिका देवी तथा अंजू झा द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में मुंबई के कलाकार भी शामिल होंगे।

शहर में छठ पूजा के मौके पर सूर्य को अ‌र्घ्य देने के लिए सेक्टर-71, 66, 82, 122, 12-22, स्टेडियम, निठारी, हिंडन और यमुना में घाटों की व्यवस्था की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.