Move to Jagran APP

1.36 लाख से ज्यादा भारतीय हज यात्री पहुंचे सऊदी अरब

इस साल हज में भाग लेने वाले सभी 1,36,020 भारतीय हज यात्री सऊदी अरब पहुंच गए हैं। भारतीय महावाणिज्यदूत जनरल बीएस मुबारक ने बताया कि मुंबई से 394 यात्रियों के आने के बाद सभी भारतीय हज यात्री सऊदी अरब पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को आने वालों का अंतिम दिन था। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 30 Sep 2014 04:25 PM (IST)Updated: Tue, 30 Sep 2014 04:32 PM (IST)
1.36 लाख से ज्यादा भारतीय हज यात्री पहुंचे सऊदी अरब

नई दिल्ली। इस साल हज में भाग लेने वाले सभी 1,36,020 भारतीय हज यात्री सऊदी अरब पहुंच गए हैं।

loksabha election banner

भारतीय महावाणिज्यदूत जनरल बीएस मुबारक ने बताया कि मुंबई से 394 यात्रियों के आने के बाद सभी भारतीय हज यात्री सऊदी अरब पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को आने वालों का अंतिम दिन था। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय जनता पार्टी के दो वरिष्ठ नेता भी एक दिन पहले यहां पहुंच चुके हैं। इनमें प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ बेग और पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रशीद अंसारी शामिल हैं। सऊदी अरब में भारत के राजदूत हामिद अली राव ने प्रतिनिधिमंडल की अगवानी की।

कादर खान भी पहुंचे मक्का

हज यात्रा के लिए प्रसिद्ध भारतीय फिल्म कलाकार कादर खान भी अपने दो बेटों के साथ मक्का पहुंच गए हैं। 78 वर्षीय कादर खान दोनों बेटों सरफराज व शाहनवाज, व शाहनवाज की पत्‍‌नी के साथ यहां पहुंचे। भारतीय हज अधिकारी ओमर खान ने बताया कि मक्का पहुंचने पर कादर खान काफी खुश हैं।

98,000 लोगों का प्रवेश रोका

सऊदी अरब ने परमिट न होने की वजह से 98,000 लोगों को मक्का में प्रवेश करने से रोक दिया। अरब न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने लाइसेंस न होने के चलते 25,216 वाहनों को भी पवित्र क्षेत्र में नहीं जाने दिया। रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस ने नियमों के उल्लंघन में 85 वाहनों को जब्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.