केदारनाथ तीर्थ पुरोहितों ने ऊखीमठ में किया प्रदर्शन
केदारनाथ मंदिर और उसकी सुरक्षा समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर केदारनाथ तीर्थ पुरोहितों ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर तहसील मुख्यालय पहुंच सांकेतिक धरना दिया। मंगलवार को केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित ऊखीमठ भारत सेवाश्रम के निकट हेलीपैड पर एकत्रित हुए, इसके बाद केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन
गुप्तकाशी। केदारनाथ मंदिर और उसकी सुरक्षा समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर केदारनाथ तीर्थ पुरोहितों ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर तहसील मुख्यालय पहुंच सांकेतिक धरना दिया। मंगलवार को केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित ऊखीमठ भारत सेवाश्रम के निकट हेलीपैड पर एकत्रित हुए, इसके बाद केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे।
यहां उन्होंने सांकेतिक धरना धरना भी दिया। इस अवसर पर पुरोहितों ने केदारनाथ मंदिर एवं पुरी की सुरक्षा को लेकर अभी तटबंधों का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। केदारनाथ में आवासीय व्यवस्था जनहित में, केदारपुरी के मध्य मार्ग के दोनों ओर सीमित भूमि का प्रयोग करने, मध्य मार्ग के समीप व अन्य ध्वस्त भवनों का निर्माण, पुनर्मूल्यांकन मुआवजा का वितरण, तीर्थ पुरोहित समाज का पुरोहिताई व्यवसाय की आर्थिक सहायता का वितरण, मोटरमार्ग का निर्माण एवं तहसील ऊखीमठ को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया। केदार सभा के अध्यक्ष शंकर बगवाडी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है, और पैदल मार्ग पर अधिक से अधिक व्यवस्थाएं होनी चाहिए। जिससे अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन मुहैया हो सके।
धरना देने वालों में केशव तिवारी, विष्णुकांत कूर्माचंली, विनोद शुक्ला, राजेन्द्र तिवारी, किशोरी तिवारी, सुबोध बगवाड़ी, गणोश तिवारी, दीनदयाल वाजपेई, बृजेश शर्मा, विष्णुकांत शुक्ला समेत कई तीर्थ पुरोहित उपस्थित थे।