Move to Jagran APP

कान्हा के ब्रजगांव में बॉलीवुड ने रचाया महारास

ब्रजगांव में रविवार की शाम को बॉलीवुड ने महारास रचाया। रुपहले पर्दे पर अदाएं दिखाने वाले कलाकारों का समागम चकाचौंध भरा रहा तो भक्ति गीतों पर श्रोता झूम उठे। रविवार को अक्षयपात्र में बने मंच पर हेमामालिनी ने ब्रज संस्कृति

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 27 Apr 2015 03:07 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2015 03:08 PM (IST)
कान्हा के ब्रजगांव में बॉलीवुड ने रचाया महारास

मथुरा। ब्रजगांव में रविवार की शाम को बॉलीवुड ने महारास रचाया। रुपहले पर्दे पर अदाएं दिखाने वाले कलाकारों का समागम चकाचौंध भरा रहा तो भक्ति गीतों पर श्रोता झूम उठे।

loksabha election banner

रविवार को अक्षयपात्र में बने मंच पर हेमामालिनी ने ब्रज संस्कृति को दुनिया भर में प्रचारित करने के लिए मथुरा महोत्सव का सपना संजोया था। अक्षयपात्र संस्था परिसर में इस आयोजन के लिए खासतौर पर सजाया गया ब्रजगांव तो द्वापरकालीन ब्रज को जीवंतता प्रदान कर रहा था। वॉलीबुड के सितारे भी इस धरा को जगमगाते रहे।

सांसद हेमामालिनी के संबोधन के बाद जैसे ही महोत्सव की शुरुआत हुई, मंच रोशनी से झिलमिलाने लगा। हेमामालिनी ने अपने ग्रुप के साथ कृष्णभक्ति पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इसके बाद स्टेज पर सोनू सूद और अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने नृत्य पेश किया। उन्होंने तेरे नाम से जी लू, के गीत पर भक्तिभाव प्रदर्शित किया। सोनू सूद के साथ कान्हा बरसाने आ जइयो, पर लोग झूमते रहे। अदाकारी से शोहरत के कई पायदान पर पहुंच चुकीं परिणीति चोपड़ा के डांस पर लोग झूमते रहे। काहे छेड़े मुझे., अलबेला सजन घर आया.., भोर भई पनघट पर डांस कर परिणीति ने दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया। इसके बाद जैसे ही गोङ्क्षवदा मंच पर आए, जनसमूह ने तालियों से उनका जोरदार स्वागत किया। गोङ्क्षवदा ने भी उसी उत्साह के साथ जब मच गया शोर सारी नगरी में..पर ठुमके लगाए तो पूरा माहौल झूम उठा। इसके बाद तुम तो धोखेबाज.. और अपने प्रिय गोङ्क्षवदा आला रे पर धमाकेदार डांस कर लोगों को मस्त कर दिया।

गायक शंकर महादेवन ने गाने सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक महोत्सव अपनी बुलंदियों की ओर चढ़ता रहा। गायक शंकर महादेवन के बाद उदित नारायण ने अपने सुरीले सुरों से जनसमूह को काफी देर तक बांधे रखा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.