पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य भारतीय पुजारी का इस्तीफा
नेपाल में पांचवीं सदी के पशुपतिनाथ मंदिर के भारतीय मुख्य पुजारी महाबलेश्वर भट्ट ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया है। भट्ट तमिलनाडु से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने शनिवार को पशुपति एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट को अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह ट्रस्ट नेपाल में हिंदुओं के मंदिर संबंधी मामलों को देखता है। इसके बोर्ड ने भट्ट का इस्तीफा स्वी
काठमांडू। नेपाल में पांचवीं सदी के पशुपतिनाथ मंदिर के भारतीय मुख्य पुजारी महाबलेश्वर भट्ट ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया है। भट्ट तमिलनाडु से ताल्लुक रखते हैं।
उन्होंने शनिवार को पशुपति एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट को अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह ट्रस्ट नेपाल में हिंदुओं के मंदिर संबंधी मामलों को देखता है। इसके बोर्ड ने भट्ट का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि ट्रस्ट बोर्ड के इस निर्णय को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के पास भेज दिया गया है, जिसे इस्तीफा स्वीकार करने का अंतिम अधिकार है।
उन्होंने बताया कि अब मंदिर के चार अन्य भारतीय पुजारियों में से ही नए मुख्य पुजारी की नियुक्ति की जाएगी। भट्ट ने मंदिर अधिकारियों को बताया कि अपने बूढ़े माता-पिता की सेवा करने के लिए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, 'मैंने मंदिर में 21 साल तक सेवा दी। भारत में रह रहे मेरे माता-पिता अब बूढ़े हो गए हैं। मुझे भारत जाकर उनकी सेवा करनी है।'
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर