Move to Jagran APP

ईदगाह में सुबह सवा नौ बजे होगी ईद-उल-फितर की नमाज

ईद (ईद-उल-फितर) की नमाज कैला भट्ठा इस्लामनगर स्थित ईदगाह में सुबह सवा नौ बजे और मिर्जापुर ईदगाह में सुबह साढे आठ बजे होगी। यह जानकारी शहर काजी मसरूर अब्बासी ने दी। उन्होंने बताया कि रमजान के पवित्र महीने के समापन पर मनाए जाने वाले ईद के त्यौहार पर ईदगाह में नमाज का समय मुकर्रर कर दिया गया

By Edited By: Published: Thu, 08 Aug 2013 11:25 AM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2013 11:45 AM (IST)
ईदगाह में सुबह सवा नौ बजे होगी ईद-उल-फितर की नमाज

गाजियाबाद। ईद (ईद-उल-फितर) की नमाज कैला भट्ठा इस्लामनगर स्थित ईदगाह में सुबह सवा नौ बजे और मिर्जापुर ईदगाह में सुबह साढे आठ बजे होगी। यह जानकारी शहर काजी मसरूर अब्बासी ने दी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि रमजान के पवित्र महीने के समापन पर मनाए जाने वाले ईद के त्यौहार पर ईदगाह में नमाज का समय मुकर्रर कर दिया गया है। चांद के दीदार के बाद ईद शुक्रवार या शनिवार को मनाई जाएगी।

अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अलग-अलग समय पर होगी।

मस्जिद नमाज का समय

मरकज मस्जिद

कैला भटठा 9.30बजे सुबह

बड़ी मस्जिद

दिल्ली गेट 6.30बजे सुबह

मदरसा चमन

कालोनी 6.05 बजे सुबह

मस्जिद लुहारपुरा 9.00 बजे सुबह

मोती मस्जिद

कैला-1 9.30बजे सुबह

मक्की मस्जिद

इस्लामनगर 8.45 बजे सुबह

मदनी मस्जिद चमन

कालोनी 9.30 बजे सुबह

कुरैशी मार्केट मस्जिद

मालीवाड़ा 9.15 बजे सुबह

बिलाल मस्जिद हिंडन

विहार 9.15 बजे सुबह

सराय नजर अली

मस्जिद 10.00 बजे सुबह

सिहानी गेट जामा

मस्जिद 9.30 बजे सुबह

जामा मस्जिद सेक्टर

23 संजय नगर 9.30बजे सुबह

नूर मस्जिद सेक्टर

12 प्रताप विहार 8.45 बजे सुबह

मदीना मस्जिद सेक्टर

- 11बी ब्लाक प्रताप

विहार 9.15बजे सुबह

गंदानाला बड़ी

मस्जिद 9.30बजे सुबह

ईद पर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त-

नोएडा- ईद के दिन शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शहर के मस्जिदों के आसपास सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती होगी और बम व डॉग स्क्वायड टीम की अलर्ट होगी। इसके साथ ही पीसीआर व लेपर्ड भी मस्जिद के आसपास लगातार गश्त करेंगे। पुलिस के आलाधिकारी खुद पूरे मूवमेंट को वॉच करेंगे। ईद के दिन सेक्टर-8 स्थित मस्जिद के आसपास के रास्ते पर रूट डायवर्जन होगा।

शहर में सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद के अलावा आधे दर्जन गांवों में ईद के दिन लोगों की भीड़ होती है और भारी संख्या में लोग नमाज पढ़ते हैं। इसके लिए ईद के दिन डेढ़ सौ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और पीएसी की भी ड्यूटी लगाई गई है। एसपी सिटी योगेश सिंह का कहना है कि ईद के दिन सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे और उसकी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड से लेकर पोस्टर पार्टी बनाई गई है। दीवार या अन्य स्थानों पर लिखे गए अवांछनीय नारों को मिटाने के लिए पोस्टर पार्टी बनाई गई है।

सुरक्षा में इतने होंगे तैनात -

इंस्पेक्टर- 6

सब इंस्पेक्टर- 20

हेड कांस्टेबल- 10

कांस्टलबे- 100

महिला सब इंस्पेक्टर- 2

महिला कांस्टेबल- 15

ट्रैफिक सिपाही - 35

एक कंपनी व एक प्लाटून पीएसी के जवान

यहां होगा डायवर्जन -

यह डायवर्जन सुबह सात से लेकर दोपहर दो बजे तक होगा।

- सेक्टर-6 पुलिस चौकी से झुंडपुरा व हरौला का रास्ता रहेगा बंद

-संदीप पेपर मिल से झुंडपुरा की तरफ भारी वाहनों पर रोक

- स्वानी फर्नीचर से हरौला जाने का रास्ता बंद

- मस्जिद के आसपास के कट बंद कर दिए जाएंगे

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.