Move to Jagran APP

अद्भुत मान्यता है यहां की..

धार्मिक मान्यता-मान्यता है कि यमुनोत्री धाम में मां अवतरित होने पर यमुना ने सूर्य से अपनी किरणों का अंश यमुनोत्री में होने का वरदान मांगा। सूर्यदेव ने अपनी पुत्री यमुना का आग्रह मानकर वरदान दिया कि सूर्य की एक किरण के कई अरबवें अंश का मामूली प्रभाव यहां पर सदैव मौजूद रहेगा। उसी अंश से यमुनोत्री धाम में दो जल धाराएं निकलती हैं

By Edited By: Published: Tue, 13 May 2014 03:26 PM (IST)Updated: Tue, 13 May 2014 03:51 PM (IST)
अद्भुत मान्यता है यहां की..

धार्मिक मान्यता-मान्यता है कि यमुनोत्री धाम में मां अवतरित होने पर यमुना ने सूर्य से अपनी किरणों का अंश यमुनोत्री में होने का वरदान मांगा। सूर्यदेव ने अपनी पुत्री यमुना का आग्रह मानकर वरदान दिया कि सूर्य की एक किरण के कई अरबवें अंश का मामूली प्रभाव यहां पर सदैव मौजूद रहेगा।

loksabha election banner

उसी अंश से यमुनोत्री धाम में दो जल धाराएं निकलती हैं, जिसमें एक सूर्य कुंड और दूसरी तत्पकुंड में प्रवाहित हो रही है।

द्वारिका सेमवाल, बड़कोट1मां यमुना के दर्शनों के साथ-साथ यमुनोत्री धाम में यमुना मंदिर एवं दिव्य शिला के बीच स्थित सूर्य कुंड में पके चावलों का बड़ा महत्व है। सूर्य कुंड से उबलते हुए पानी की निकलने वाली धारा में श्रद्धालु पोटली में चावल बांधकर डालते हैं, जो कुछ ही समय बाद पक जाते हैं और श्रद्धालु इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। 1यमुनोत्री धाम में मां यमुना के साथ ही यूं तो अनेक स्थल दर्शनीय हैं और सभी का अलग-अलग महत्व है। इनमें सूर्य कुंड से निकलने वाली जलधारा में पके चावलों का बहुत बड़ा महात्म्य है। यमुनोत्री मंदिर के निकट सूर्यकुंड से निकलती गर्म जलधारा में श्रद्धालु पोटली में चावल बांधकर डाल देते हैं। कुछ समय बाद यह चावल पक जाता है और मंदिर में इसका भोग लगाकर प्रसाद स्वरूप श्रद्धालु घर ले जाते हैं। सूर्यकुंड के निकट ही तप्त कुंड में भी गर्म जलधारा प्रवाहित होती है। इसमें श्रद्धालु स्नान कर यात्र की थकान उतारते हैं। वैज्ञानिक आधार के अनुसार यमुनोत्री धाम में भूमिगत गंधक की चट्टानों के कारण यहां स्त्रोतों से गर्म पानी निकलता है। गंधक के संपर्क में आने से पानी रासायनिक क्रिया के फलस्वरूप गर्म हो जाता है। यमुनोत्री धाम में गर्म पानी के स्त्रोत आस्था का केंद्र बन गए हैं। यही वजह है कि यमुनोत्री धाम में इन गर्म जलधाराओं के प्रसाद और स्नान का महत्व माना जाता है।

यमुनोत्री धाम में इसी सूर्य कुंड में चावल पकाकर प्रसाद ग्रहण करते हैं श्रद्धालु। मां यमुना सूर्य पुत्री हैं और पुत्री दो कुलों का उद्धार करती है। मां यमुना ने भूलोक में उतरने पर सूर्य देव से अपनी किरणों के अंश के यहां स्थित होने का वरदान मांगा। सूर्य कुंड में पके चावलों का बड़ा ही महातम्य है। इस प्रसाद से तेज एवं पुण्य की प्राप्ति होती है। जबकि, तप्त कुंड में स्नान करने से जन्म जन्मांतरों के पापों का नाश और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पुरुषोत्तम उनियाल

सचिव यमुनोत्री मंदिर समिति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.