आज उत्तराखंड के चार जिलों में जोरदार वर्षा के आसार, यात्रा सुचारु
मौसम विभाग ने राज्य के गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी जनपदों में अपेक्षाकृत भारी वर्षा के आसार जताया है। मौसम के तेवर राज्यवासियों पर भारी पड़ रहे थे। चारधाम यात्र मार्गों पर भू-स्खलन के चलते मलबा आने से तो दिक्कतें आ ही रहीं थीं, उफान पर आए
देहरादून। मौसम विभाग ने राज्य के गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी जनपदों में अपेक्षाकृत भारी वर्षा के आसार जताया है। मौसम के तेवर राज्यवासियों पर भारी पड़ रहे थे। चारधाम यात्र मार्गों पर भू-स्खलन के चलते मलबा आने से तो दिक्कतें आ ही रहीं थीं, उफान पर आए नदी-नालों का रौद्र रूप डरा रहा सो अलग। साथ ही कई इलाकों में भू-स्खलन ने नींद उड़ाई हुई थी।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चौबीस घंटों में उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं, खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व टिहरी जनपदों में अपेक्षाकृत भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साबिह यात्रा सुचारु है। आज हेमकुंड साबिह के 380 यात्री गोविंदघाट से रवाना हुए। वहीं, केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग से 46 यात्री रवाना हुए। गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साबिह यात्रा भी सुचारु है। उधर, कुमाऊं मंडल में मौसम साफ है।