सबको आशीष देतीं अंकुरित भगवती
नगर से सटे भिट्ठी सलेमपुर में है अंकुरित भगवती स्थान। यहां भगवती पिंडी रूप में दर्शन देती हैं। यहां आस पास के गांवों की महिलाएं प्रतिदिन पूजन करने को आती हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां आने वाले हर भक्तों को भगवती अपने आशीष से मंगल रखती हैं। इनकी ख्याति सबों पर आशीष देने के रूप में है। शारदीय नवरात्र में यहां लोगों की भार
मधुबनी। नगर से सटे भिट्ठी सलेमपुर में है अंकुरित भगवती स्थान। यहां भगवती पिंडी रूप में दर्शन देती हैं। यहां आस पास के गांवों की महिलाएं प्रतिदिन पूजन करने को आती हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां आने वाले हर भक्तों को भगवती अपने आशीष से मंगल रखती हैं।
इनकी ख्याति सबों पर आशीष देने के रूप में है। शारदीय नवरात्र में यहां लोगों की भारी भीड़ दर्शन पूजन को उमड़ती है। ग्रामीण यहां आने वालों की सुरक्षा व अन्य सहयोग को तत्पर रहते हैं।
प्राचीन है बसैठ दुर्गा स्थान- बेनीपट्टी प्रखंड के बसैठ गांव दुर्गा स्थान अति प्राचीन है। वर्तमान दुर्गा मंदिर का निर्माण 40 वर्ष पूर्व ग्रामीणों के सहयोग हुआ। यहां मां दुर्गा सहित अन्य देवों की भव्य प्रतिमा का निर्माण होता है। जिसका विसर्जन कोजागरा के प्रात:काल होता है। इस स्थान की विशेषता यह है कि यहां हिंदू व मुसलमान सामाजिक सद्भाव के रुप में मनाते हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी, सचिव पूर्व विधान पार्षद डा. दिलीप चौधरी, सदस्य उपप्रमुख प्रमोद चौधरी, मो. जिलानी आजाद, महफूज रहमान आदि हैं। इन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरा का निर्वाह करते हुए पूरी भव्यता से पूजन संपन्न कराया जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर