Move to Jagran APP

गंगा दशहरा आज, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

आज गंगा दशहरा है। कन्नौज के महादेवी घाट पर गंगा दशहरा पर हजारों की तादात में कई जनपदों से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं। इस कारण गंगा के महादेवी घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शाम को सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए एसडीएम

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 28 May 2015 01:19 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2015 01:25 PM (IST)
गंगा दशहरा आज, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

कन्नौजआज गंगा दशहरा है। कन्नौज के महादेवी घाट पर गंगा दशहरा पर हजारों की तादात में कई जनपदों से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं। इस कारण गंगा के महादेवी घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शाम को सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए एसडीएम की अगुवाई में अधिकारियों ने दौरा किया। कन्नौज में गंगा स्नान का पौराणित महत्व है। यही कारण है कि प्रत्येक गंगा स्नान के दिन गंगा के महादेवी घाट पर हजारों की संख्या में भीड़ आती है।

loksabha election banner

गुरुवार को गंगा दशहरा को भी भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। जिला प्रशासन की ओर से गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओँ को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गंगा घाट पर दो घाट बनाए गए हैं। यहां पर नाव पर सवार होकर पुलिस बल स्नानार्थियों की सुरक्षा करेगी। श्रद्धालु गंगा के गहरे पानी में न जाने पाएं, इसलिए गंगा में बल्लियां गाड़कर हद निर्धारित की गई। बुधवार देर शाम को इन तैयारियां का जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी सदर सुनील कुमार शुक्ला, क्षेत्रधिकारी सदर करन सिंह, कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव ने गंगा के महादेवी घाट का दौरा किया। सीओ करन सिंह ने बताया है कि श्रृद्धालुओं की सुविधा के चलते बड़े वाहनो को जीटी रोड पर ही रोक लिया जाएगे। गंगा घाट पर 50 सिपाही, दस महिला सिपाही, दमकल टीम, यातायात सिपाही भी तैनात किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.