जानें दुर्गा सप्तशती में वर्णित कौन से हैं देवी के प्रमुख नाम
शक्ति स्वरूप देवी का दुर्गा भी एक प्रमुख रूप है। उनके इसी स्वरूप को दुर्गा सप्तशती में विभिन्न नामों से बुलाया गया है।
दुर्गा सप्तशती के अनुसार इनके अन्य स्वरूप भी बतलाये गये हैं। इन स्वरूपों को 13 नामों से बुलाया जाता है जो इस प्रकार हैं। 1- ब्राह्मणी, 2- महेश्वरी, 3- कौमारी, 4- वैष्णवी, 5- वाराही, 6- नरसिंही, 7- ऐन्द्री, 8- शिवदूती, 9- भीमादेवी, 10- भ्रामरी, 11- शाकम्भरी, 12- आदिशक्ति, 13- रक्तदन्तिका।
एक अन्य नाम भी है प्रचलित
'उग्रचण्डी' भी देवी दुर्गा का एक नाम है। कहते हैं की राजा दक्ष ने अपने यज्ञ में सभी देवताओं को आमंत्रित किया , लेकिन शिव और सती को आमंत्रण नहीं दिया। इससे क्रुद्ध होकर, अपमान का प्रतिकार करने के लिए इन्होंने उग्रचंडी के रूप में अपने पिता के यज्ञ का विध्वंस किया था। इनके हाथों की संख्या 18 मानी जाती है। अश्विन महीने में कृष्णपक्ष की नवमी दिन शाक्तमतावलंबी विशेष रूप से उग्रचंडी की पूजा करते हैं।