कई मुद्राओं में मिलीं बुद्ध की पांच मूर्तियां
सारनाथ स्थित पुरातात्विक खंडहर में चल रही खोदाई में मंगलवार को भगवान बुद्ध की पांच मूर्तियां कई मुद्राओं को दर्शाती मिलीं। मूर्तियां चुनार के पत्थर की हैं और गुप्त काल की बताई जा रही है। संकिसा चमत्कार, भूमि स्पर्श, धर्मचक्र प्रवर्तन व प्रतिमा स्थानक आदि मुद्राओं की मूर्तियां हैं। ऐसा माना जाता है कि संकिता चमत्कार मुद्रा
वाराणसी। सारनाथ स्थित पुरातात्विक खंडहर में चल रही खोदाई में मंगलवार को भगवान बुद्ध की पांच मूर्तियां कई मुद्राओं को दर्शाती मिलीं। मूर्तियां चुनार के पत्थर की हैं और गुप्त काल की बताई जा रही है।
संकिसा चमत्कार, भूमि स्पर्श, धर्मचक्र प्रवर्तन व प्रतिमा स्थानक आदि मुद्राओं की मूर्तियां हैं। ऐसा माना जाता है कि संकिता चमत्कार मुद्रा वाली मूर्ति उस समय कि जब तथागत अपनी मां को उपदेश देने स-शरीर स्वर्ग गए और वापस आए। भूमि स्पर्श मुद्रा वाली प्रतिमा बोध गया में ज्ञान प्राप्ति को इंगित करती है।
खोदाई में एक साथ पांच मूर्तियां मिलने की खबर पर उप अधीक्षण पुरातत्वविद अजय श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। सभी मूर्तियां सफाई के बाद सुरक्षित रखी गईं। भ्रमण को गए विदेशी पर्यटक भी मौके पर पहुंचे। जानकारी ली और फोटोग्राफी भी की। खोदाई सहायक पुरातत्व विद नितेश सक्सेना की देखरेख में कराई जा रही है।