नवरात्र में 5 चीजें घर जरूर लाएं, देवी होती हैं प्रसन्न मिलेगी खुशहाली
नवरात्र में नवदुर्गा की पूजा होती है। माता रानी की विशेष कृपा दिलाने में वास्तु शास्त्र में इन वस्तुओं को शुभ माना जाता है। इन 5 चीजों को घर लाने से खुशियां आती हैं...
कमल पर मां लक्ष्मी की तस्वीर
शारदीय नवरात्र में एक दिन घर में कमल पर बैठी मां लक्ष्मी की तस्वीर लाना शुभ होता है। अगर उनके हाथों से धन वर्षा हो रही हो तो यह और भी अच्छा माना जाता है। इससे घर में गरीबी मिट जाती है।
सोलह श्रृंगार का सामान
शारदीय नवरात्र में एक दिन सोलह श्रृंगार का सामान घर जरूर लाना चाहिए। इसे पूजा स्थल पर विराजीं माता रानी के पास स्थापित कर देना चाहिए। इससे घर में कभी धनधान्य की कमी नहीं होगी।
मोर का पंख जरूर लाएं
माता रानी अपने सरस्वती स्वरूप में मोर पर विराजती है। ऐसे में नवरात्र में एक दिन घर पर मोर का पंख जरूर लाएं। इसे घर में पूजा स्थल पर रखेंगे तो विद्या और धन की कमी नहीं होगी।
कमल का फूल घर लाएं
शारदीय नवरात्र के नौ दिनों में एक दिन कमल का फूल घर लाएं। अगर फूल नहीं मिलता है उसकी तस्वीर ही लाकर घर में रखें। इससे माता रानी प्रसन्न होती है। घर में धन लक्ष्मी का आगमन होता है।
चांदी या सोने का सिक्का
घर में चांदी या सोने का सिक्का भी शारदीय नवरात्र में खरीदकर लाने से माता जी की विशेष कृपा होती है। वहीं अगर इस सिक्के पर गणेश जी या फिर लक्ष्मी जी विराजी हो तो और भी लाभकारी होता है।