Move to Jagran APP

मकर संक्रांति पर अपनी राशि के अनुसार करें ये चीजें दान

मकर संक्रांति हिंदू धर्म में एक बड़ा पर्व माना जाता है। इस दिन दान पुण्‍य का अत्‍यंत महत्‍व होता है, तो अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 13 Jan 2018 11:32 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jan 2018 10:41 AM (IST)
मकर संक्रांति पर अपनी राशि के अनुसार करें ये चीजें दान
मकर संक्रांति पर अपनी राशि के अनुसार करें ये चीजें दान

मकर संक्राति और दान 

loksabha election banner

मकर संक्रांति पर दान का बेहद महत्‍व होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान करने से कई यज्ञों के बराबर पुण्‍य प्राप्‍त होता है। बहुत से लोग संक्राति पर 14 चीजें दान करने का संकल्‍प भी लेते हैं। इस संकल्‍प के अंतर्गत 14 योग्‍य व्‍यक्‍तियों को संक्राति के निमित्‍त रखा गया समान दान में दिया जाता है। मकर संक्राति पर हर राशि के पर अलग अलग प्रभाव होता है और इसीलिए हर राशि वाले को इस दिन अपनी राशि के अनुरूप दान पुण्‍य करना चाहिए। आइये जाने इस बार किस राशि वाले को क्‍या दान करना रहेगा लाभप्रद। 

मेष- ये मकर संक्राति मेष राशि वालों के लिए शुभ फलदायी है उनका अपनी भूमि या वाहन का सपना साकार हो सकता है, और व्यवसाय में विस्तार और लाभ की भी संभावना है। इस राशि वालों को मच्छरदानी, तिल का दान करना अच्‍छा रहेगा।

वृष- इनकी नौकरी में उन्नति की संभावना है। विवाद से मुक्ति मिलेगी, साझेदारी में धंधा भी कर सकते हैं। आप लोग ऊनी वस्त्र और अनाज का दान करें। 

मिथुन- स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। रोजगार प्राप्ति का हर्ष होगा। कंबल, तिल के लड्डू का दान करना चाहिए।

कर्क- आप अपने विरोधियों से सावधान रहें। रुके कार्यों की पूर्ति होगी। मकर संक्रांति पर साबूदाना, शहद का दान अच्‍छा होगा।  

सिंह- यदि किसी विवाद में उलझे हैं तो समझौते की संभावना है। संपत्ति में वृद्धि होगी। सिंह राशि वाले चने की दाल, घी का दान करें।  

कन्या- कोई पुरानी इच्‍छा पूरी हो सकती है नौकरी में पदोन्‍नति की भी संभावना है, व्यवसाय में भी लाभ हो सकता है। चादर और गर्म वस्त्रों का दान करें तो अशुभ की संभावनायें कम हो जायेंगी। 

तुला- आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी जबकि ऋण में कमी आएगी। मेहनत करने पर आर्थिक लाभ अवश्‍य होगा। गुड़ तिल का तेल और चावल का दान दें।

वृश्चिक- इस राशि वाले कार्यक्षेत्र में मतभेदों से बचें। दूध, दही और तिल से बने व्यंजन का दान उत्‍तम होगा। 

धनु- नौकरी में आपके वरिष्ठों परेशानी पैदा कर सकते हैं इससे बचने के लिए चने क‍ी दाल पीली गाय को खिलायें और और हल्दी का दान करें।

मकर- इस राशि के लिए सब शुभ ही होने का अनुमान है और आपके लिए विदेश यात्रा भी संभव है। सूर्य को जल चढ़ाएं। उड़द की दाल, सरसों तेल और राई का दान करें संकटों से छुटकारा मिलेगा।  

कुंभ- नौकरी में सम्मान बढ़ेगा और व्यवसाय में धन बढ़ेगा। आप गरीबों में कंबल, काले तिल और तेल का दान करें अवश्‍य लाभ होगा। 

मीन- आर्थिक क्षेत्र में फायदा होगा और विरोधी दबाव में रहेंगे। गेहूं, गुड़ और कंबल का दान श्रेष्‍ठ है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.