Move to Jagran APP

मृत्यु आने के पहले मृत्यु का संकेत मिलता है

दुनिया में कई बातें ऐसी है जो आज भी रहस्य हैं और संभवतः ये रहस्य ही बनी रहेगीं। विज्ञान के पास इन बातों का कोई प्रमाणिक उत्तर नहीं है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 19 Nov 2016 03:55 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jul 2017 02:30 PM (IST)
मृत्यु आने के पहले मृत्यु का संकेत मिलता है
मृत्यु आने के पहले मृत्यु का संकेत मिलता है

दुनिया में कई बातें ऐसी है जो आज भी रहस्य हैं और संभवतः ये रहस्य ही बनी रहेगीं। विज्ञान के पास इन बातों का कोई प्रमाणिक उत्तर नहीं है। ये बातें सदियों से एक अनसुलझी पहेली हैं। इन्हीं में से एक है मृत्यु लेकिन हिंदू धर्म ग्रंथ शिव महापुराण में ऐसी कई बातों का उल्लेख मिलता है, जिनसे मृत्यु आने के पहले मृत्यु का संकेत मिलता है।

loksabha election banner
  • शिवपुराण में भगवान शिव ने बताया है कि मनुष्य के सिर पर यदि गिद्ध, कौवा अथवा कबूतर आकर बैठ जाए, वह एक महीने के भीतर ही मर जाता है।
  • यदि मनुष्य को चंद्रमा व सूर्य के आस-पास का चमकीला घेरा काला या लाल दिखाई दे, तो उस मनुष्य की मृत्यु 15 दिन के अंदर हो जाती है।
  • त्रिदोष (वात, पित्त, कफ) में जिसकी नाक बहने लगे, उसका जीवन पंद्रह दिन से अधिक नहीं चलता। यदि किसी व्यक्ति के मुंह और कंठ बार-बार सूखने लगे तो यह जानना चाहिए कि 6 महीने बीत-बीतते उसकी आयु समाप्त हो जाती है।
  • जब किसी व्यक्ति को जल, तेल, घी और दर्पण में अपनी परछाई न दिखाई दे, तो समझना चाहिए कि उसकी आयु 6 माह से अधिक नहीं है।
  • जब किसी मनुष्य का बायां हाथ लगातार एक सप्ताह तक फड़कता ही रहे, तब उसका जीवन एक मास ही शेष रहता है।
  • यदि किसी व्यक्ति को गिद्ध और कौवे घेरे रहें तो उसकी आयु 6 महीने से अधिक नहीं होती।
  • यदि किसी व्यक्ति को चंद्रमा और सूर्य काले दिखाई देने लगते हैं और संपूर्ण दिशाएं जिसे घूमती दिखाई देती हैं, उसकी मृत्यु 6 महीने के अंदर हो जाती है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.