Move to Jagran APP

चारधाम यात्रा: सोनप्रयाग से आगे पॉलीथिन प्रतिबंधित

सेंचुरी क्षेत्र में पर्यावरण सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोनप्रयाग में भी पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पूर्व प्रशासन केदारनाथ पैदल मार्ग पर पॉलीथिन में प्रतिबंध लगा चुका है। प्रशासन विभिन्न स्थानों पर यात्रियों के लिए ईको कैरी बैग उपलब्ध कराएगा।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 05 May 2015 02:28 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2015 02:30 PM (IST)
चारधाम यात्रा: सोनप्रयाग से आगे पॉलीथिन प्रतिबंधित

रुद्रप्रयाग। सेंचुरी क्षेत्र में पर्यावरण सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोनप्रयाग में भी पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पूर्व प्रशासन केदारनाथ पैदल मार्ग पर पॉलीथिन में प्रतिबंध लगा चुका है। प्रशासन विभिन्न स्थानों पर यात्रियों के लिए ईको कैरी बैग उपलब्ध कराएगा।

loksabha election banner

जिलाधिकारी डॉ. राघव लंगर ने बताया कि केदारनाथ धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ-साथ पर्यावरण को बचाने की पहल शुरू कर दी गई है। पर्यावरण संरक्षण के लिए यह क्षेत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसको देखते हुए केदारनाथ यात्र के पड़ाव सोनप्रयाग से आगे पॉलीथिन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु अपनी सामग्री ले जाने के लिए के लिए ईको कैरी बैग का उपयोग कर सकते है। सभी यात्र पड़ावों में गढ़वाल मंडल विकास निगम के भोजनालयों से मात्र पांच रुपए देकर यह बैग ले सकते हैं। इसके साथ ही विभिन्न यात्रा पड़ावों पर तैनात कर्मियों की ओर से यात्रियों को ईको सेंसिटिव जोन में पॉलीथिन से होने वाले कुप्रभावों के प्रति यात्रियों को जागरूक भी किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.