गंगोत्री का प्रसाद है गंगा तुलसी
हिमालयी क्षेत्र में औषधीय गुणों वाले पौधों की भरमार है। इनमें ऐसी वनस्पतियां भी हैं जो इंसान ही नहीं बल्कि भगवान के काम भी आती हैं। ऐसी ही वनस्पति है चामरावती। गंगोत्री क्षेत्र में स्थानीय लोग इसे छामरा भी कहते हैं। गंगोत्री धाम में पूजा अर्चना में इसी पौधे के पत्तियों को चढ़ाया जाता है। इसके कारण इसे गंगातुलसी भी कहा जाता ह
उत्तरकाशी। हिमालयी क्षेत्र में औषधीय गुणों वाले पौधों की भरमार है। इनमें ऐसी वनस्पतियां भी हैं जो इंसान ही नहीं बल्कि भगवान के काम भी आती हैं। ऐसी ही वनस्पति है चामरावती। गंगोत्री क्षेत्र में स्थानीय लोग इसे छामरा भी कहते हैं।
गंगोत्री धाम में पूजा अर्चना में इसी पौधे के पत्तियों को चढ़ाया जाता है। इसके कारण इसे गंगातुलसी भी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार राजा भगीरथ के तप से जब गंगा धरती पर अवतरित हुईं तो गंगोत्री क्षेत्र में आस पास उन्हें यही वनस्पति मिली। उन्होंने गंगा की पूजा में चामरावती की पत्तियों का ही उपयोग किया। अब भी पूजा अर्चना के बाद प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं को पत्तियां दी जाती हैं। तेज खुशबूदार पत्तियां श्रद्धालुओं को सुख की अनुभूति कराती हैं।
अभी जारी रहेगी वर्षा एवं बर्फबारी-
वर्षा एवं बर्फबारी से पहाड़ों में ठंड फिर लौट आई है। चारधाम में हो रही बर्फबारी और बारिश यात्रा की राह रोक रही है। मैदानों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है और बादलों की मौजूदगी से पारा नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग के अनुसार सूबे में अगले चौबीस घंटे भी वर्षा एवं बर्फबारी के हैं। कुछ स्थानों पर झक्कड, ओलावृष्टि की संभावना भी है।
सोमवार को पर्वतीय जिलों में कई ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। साथ ही रुक-रुककर वर्षा भी होती रही। निचले क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर बौछारें पड़ी। राजधानी समेत मैदानी इलाकों में बादल घिरे रहे। साथ ही बूंदाबांदी भी होती रही। इससे लोगों ने चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत महसूस की। शाम को तो मौसम पूरी तरह घिर गया। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी तस्वीर में बदलाव के आसार नहीं हैं।
राज्य मौसम केंद्र के निदेशक डॉ.आनंद शर्मा ने बताया कि चारधाम समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली व पिथौरागढ़ जनपद में अधिक ऊंचाई पर अगले चौबीस घंटों के दौरान अनेक जगह हल्की से मध्यम अथवा गरज के साथ वर्षा हो सकती है। कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी होगी। निचले इलाकों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी संभव है। राजधानी समेत मैदानी क्षेत्रों भी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा का अनुमान है।