बांके बिहारी के दर पर श्रद्धालुओं की ढोक
ठा.बांके बिहारी के दर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु ढोक लगा रहे हैं। दरअसल, ग्रामीण इलाकों के किसान और कामगार इन दिनों कृषि कार्य से निवृत हो चुके हैं। यही वजह कि वे छुट्टी के समय में भगवान की नगरी में आकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। उत्तर प्रदेश
वृंदावन। ठा.बांके बिहारी के दर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु ढोक लगा रहे हैं। दरअसल, ग्रामीण इलाकों के किसान और कामगार इन दिनों कृषि कार्य से निवृत हो चुके हैं। यही वजह कि वे छुट्टी के समय में भगवान की नगरी में आकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न ग्रामीणों अंचलों के अलावा, राजस्थान, बिहार और हरियाणा के ग्रामीण अपने पूर्वजों की आत्मशांति को यमुना किनारे अनुष्ठान पंडा-पुरोहितों की मदद से करा रहे हैं।
गुरुवार को बड़े पैमाने पर तीर्थयात्रियों की भीड़ यमुना के घाटों पर देखी गई। इन लोगों ने अनुष्ठान किए, यमुना पूजन और शाम को दीपदान कर यमुना मैया को खुश करने का प्रयास किया। ठा. बांके बिहारी मंदिर के अलावा सप्त देवालयों में ग्रामीण श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। लोग जयकारे लगाते हुए मंदिरों में दर्शन को सुबह से परिक्रमा शुरू कर देते हैं। इन ग्रामीणों की मौजूदगी से शहर में हर ओर भीड़ दिखाई दी।