तपस्या के लिए 1 जनवरी 2001 को वे शिवानंदी गुफा में चले गए थे
नम: शिवाय ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी शिवोम भारती (एक रोटी बाबा) 15 साल 15 दिन बाद शनिवार सुबह 9 बजे अपने आश्रम से बाहर निकलेंगे। 26 दिसंबर 2000 से वे शिव कोठी सेवाधाम आए। तपस्या के लिए 1 जनवरी 2001 को वे शिवानंदी गुफा में चले गए थे।
ओंकारेश्वर। नम: शिवाय ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी शिवोम भारती (एक रोटी बाबा) 15 साल 15 दिन बाद शनिवार सुबह 9 बजे अपने आश्रम से बाहर निकलेंगे। 26 दिसंबर 2000 से वे शिव कोठी सेवाधाम आए। तपस्या के लिए 1 जनवरी 2001 को वे शिवानंदी गुफा में चले गए थे।
उनके बाहर आते ही स्वामी शिवोम भारती का बहिराग्रमन महोत्सव शुरू हो जाएगा। 9.30 बजे सेवाधाम के मुख्य द्वार से बाहर पदार्पण, सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मां नर्मदा में स्नान, दर्शन के बाद वे ओंकारेश्वर व ममलेश्वर में पूजा-अर्चना करेंगे।
इसके बाद मां नर्मदा को 151 मीटर की चुनरी ओढ़ाएंगे। इसके साथ ही बच्चों को मिष्ठान वितरण और साधु संतों के भंडारा कार्यक्रम का आयोजन होगा। शाम 4 बजे धर्मधन्य मंच पर स्वामीजी का स्वागत, शाम 5 बजे उनका उपदेशामृत और 6 बजे धन्यवाद सभा होगी।