अमरनाथ के लिए श्रद्धालुओं का 35वां जत्था रवाना
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का 35वां जत्था दक्षिण हिमालय स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को यहां से रवाना हुआ। पुलिस ने बताया कि रवाना हुए 431 यात्रियों में 2
जम्मू। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का 35वां जत्था दक्षिण हिमालय स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को यहां से रवाना हुआ। पुलिस ने बताया कि रवाना हुए 431 यात्रियों में 289 पुरुष, 84 महिलाएं और आठ बच्चे शामिल हैं। श्रद्धालुओं का यह जत्था जम्मू के भागवत नगर बेस कैंप से तड़के 4.10 बजे दस गाड़ियों के काफिले में रवाना हुआ।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं का यह जत्था जम्मू-श्रीनगर हाईवे को पहले ही पार कर चुका है जो शाम तक अपने गंतव्य बालटाल और पहलगाम बेस कैंप तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही आज रवाना होने वाले सारे तीर्थयात्रियों को मिलाकर अमरनाथ के दर्शन के लिए जम्मू आधार शिवर से अब तक कुल 52, 912 श्रद्धालु रवाना हो चुके हैं।