Move to Jagran APP

नाराज डीजीपी बोले- भीड़ नहीं थी तो लोगों को रोका क्यों

प्रदेश के पुलिस मुखिया को सिंहस्थ के दौरान पहले अमृत स्नान में की गई व्यवस्था रास नहीं आई।

By kishor joshiEdited By: Published: Sun, 24 Apr 2016 01:16 PM (IST)Updated: Sun, 24 Apr 2016 02:07 PM (IST)
नाराज डीजीपी बोले- भीड़ नहीं थी तो लोगों को रोका क्यों

उज्जैन। सिंहस्थ के पहले अमृत स्नान की व्यवस्था प्रदेश के पुलिस मुखिया को भी रास नहीं आई। लोगों को हुई परेशानी को लेकर शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित समीक्षा बैठक में डीजीपी खासे नाराज हुए। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कहा कि तीन तरह के प्लान बनाए हैं तो एकदम से प्लान ए क्यों लागू कर दिया। भीड़ बढ़ने पर धीरे-धीरे प्लान लागू करना था। जब भीड़ नहीं थी तो लोगों को आगे क्यों नहीं जाने दिया।

loksabha election banner

पढ़ें- सबकी चाह: शिप्रा का जल, महाकाल की भस्म और सिंहस्थ के सिक्के

डीजीपी सुरेंद्रसिंह शनिवार को सिंहस्थ प्लान की समीक्षा करने शहर आए। यातायात व्यवस्था को लेकर डीजीपी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ट्रैफिक को लेकर ए, बी, सी प्लान बनाए थे। एकदम से प्लान ए क्यों लागू कर दिया। भीड़ बढ़ने पर धीरे-धीरे प्लान लागू किए जाने थे।

शहर के मार्गों पर जगह-जगह बेरिकेडिंग क्यों कर रखी है। भीड़ नहीं है तो लोगों को जाने क्यों नहीं दिया जा रहा है। लोग बेवजह परेशान हो रहे हैं। बेरिकेडिंग खतरनाक है, इसे ईजी करो। बाद में मीडिया से चर्चा में कहा कि जो फीडबैक आया है, उसके आधार पर सुधार करेंगे। यह नहीं कह सकते की व्यवस्था पूरी तरह खराब थी।

पढ़ें- सिंहस्थ: देशभर से अनाज इकठ्ठा कर, अब संतों को करा रहे भोजन

पुलिस मुखिया ने यह भी कहा

  • अखाड़ों के स्नान के दौरान श्रद्धालु भी स्नान कर रहे थे। यह क्यों हुआ, अगले अमृत स्नान में यह समस्या नहीं आना चाहिए। इसके बारे में कोई प्लान तैयार किया जाए। हो सके तो संतों से भी इस बारे में बात करें।
  • घाटों व मार्ग को लेकर साइनेज गलत लगाए गए हैं। इन्हें ठीक करो।
  • फोर्स का डिप्लायमेंट ठीक करो, लोकल अधिकारी ही काम करते नजर आ रहे हंै। घाटों पर जिम्मेदार नजर नहीं आ रहे थे।
  • मंगलनाथ पर शिप्रा नदी पर बने पुल पर बेरिकेडिंग क्यों की गई।
  • रामघाट पर टीआई कर रहे थे स्नान, एडीजी पहुंचे
शुक्रवार को अमृत स्नान के दौरान सुबह 9 बजे एडीजी वी मधुकुमार घाटों पर नहान की व्यवस्था ठीक करवा रहे थे। रामघाट पर एडीजी ने जीवाजीगंज टीआई ओपी मिश्रा को स्नान करते देख लिया। इस पर उन्होंने जमकर फटकार लगाई। इसकी जानकारी उन्होंने डीजीपी को भी दी। टीआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी को लेकर भी एडीजी बैठक में खासे नाराज हुए।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.