Move to Jagran APP

पहले किसी कुंभ में सिंहस्थ के दौरान इतनी भीड़ नहीं आई

कहा जाता है कि सिंहस्थ के बाद सीएम बदल जाता है पर वे सिंहस्थ के बाद भी बने रहेंगे, उन्होंने कई भ्रम तोड़े हैं।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 26 May 2016 11:30 AM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 11:42 AM (IST)
पहले किसी कुंभ में सिंहस्थ के दौरान इतनी भीड़ नहीं आई

उज्जैन। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के तेवर बुधवार को बदले-से नजर आए। कहा, सिंहस्थ के दौरान 20 व 21 मई को इतनी भीड़ आई कि पहले किसी कुंभ में देखने को नहीं मिली। प्राकृतिक आपदा को छोड़ कोई दुर्घटना नहीं हुई। इसके लिए पुलिस व प्रशासन की पीठ ठोकनी चाहिए। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी इसके लिए बधाई के पात्र हैं।

loksabha election banner

ऐसा कहा जाता है कि सिंहस्थ के बाद मुख्यमंत्री बदल जाता है पर वे सिंहस्थ के बाद भी बने रहेंगे, उन्होंने कई भ्रम तोड़े हैं। यह भ्रम भी टूटेगा। धार्मिक यात्रा पर आईं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बुधवार को रामघाट पर शिप्रा में स्नान कर महाकाल दर्शन किए और चिंतामन गणेश में पूजा अर्चना की। यहां उन्होंने हवन भी किया।

सर्किट हाउस पर मीडिया से कहा शिवराजसिंह चौहान ने सरकार बनाने के मामले में मिथक तोड़े हैं। अमूमन उमा भारती के तेवर प्रदेश सरकार के खिलाफ ही रहते हैं पर इस बार उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान की दिल खोलकर तारीफ कर कई राजनीतिक सवाल खड़े कर दिए हैं। अपने आने का कारण भी साफ किया और कहा ललिता माई को बहुत मानती हैं। उनकी इच्छा महाकाल दर्शन करने की थी। इसीलिए खासतौर से आईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.