60 हजार शिवभक्त पहुंचे देवघर के बाबा दरबार
बुधवार को कांवरियों की कतार ने जो आशा जगाई थी वह गुरुवार शाम होने तक कुंद पड़ने लगा।
देवघर। बुधवार को कांवरियों की कतार ने जो आशा जगाई थी वह गुरुवार शाम होने तक कुंद पड़ने लगा। गुरुवार को करीब 60 हजार शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। सुबह एक बार के लिए कांवरियों की कतार बीएड कालेज तक पहुंच गई थी लेकिन कुछ ही देर में यह मंदिर के पास सिमटने लगी। शाम चार बजे तक कतार सिमट कर बाबा के दरवाजा तक पहुंच चुकी थी।
सुबह की भीड़ को देखते हुए काफी लोगों ने शीघ्र दर्शनम का लाभ उठाया। इस दौरान एक हजार से अधिक लोगों नई व्यवस्था के तहत पूजा की। शाम चार बजे तक 50 हजार से अधिक कांवरियों ने जलाभिषेक किया। उनमें लगभग 35 हजार पुरुष व 15 हजार महिलाएं शामिल थी। वहीं कतार में दौड़ते हुए एक कांवरिया की मौत हो गई। मृतक 25 वर्षीय रमेश सोनकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर