Move to Jagran APP

शनि देव को खुश करने के 10 आसान उपाय, शुरू करें इसी शनिवार से

शनिदेव को न्याय के देवता कहा जाता है। कहते हैं शनि भगवान कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। शनि देव अपने भोग काल में उन्हीं को नुकसान पहुंचाते हैं जिनके कर्म बुरे होते हैं।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Published: Fri, 09 Sep 2016 06:38 PM (IST)Updated: Fri, 09 Sep 2016 06:43 PM (IST)
शनि देव को खुश करने के 10 आसान उपाय, शुरू करें इसी शनिवार से

शनिदेव को न्याय के देवता कहा जाता है। कहते हैं शनि भगवान कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। शनि देव अपने भोग काल में उन्हीं को नुकसान पहुंचाते हैं जिनके कर्म बुरे होते हैं। जिन जातकों के कर्म अच्छे होते हैं शनि भगवान उनके साथ अच्छा ही अच्छा करते हैं। शनिवार के दिन भगवान शनि की विशेष पूजा की जाती है। शनि भगवान को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसी शनिवार से करें ये 10 उपाय:

loksabha election banner

1. अगर किसी उच्च पद पर हैं तो अपने अधिनिस्थों के साथ खराब व्यवहार न करें। जितना हो सके उनकी मदद करें। बताया जाता है कि शनिदेव इससे प्रसन्न होते हैं।

झाड़ू को करेंगे ऐसे इस्तेमाल तो होंगी लक्ष्मी जी खुश

2.समाज के निचले तबकों के लोगों और आर्थिक रुप से कमजोर लोगों की मदद करने वालों से शनिदेव हमेशा प्रसन्न होते हैं और उनके अच्छे कर्म के लिए अच्छा फल देते हैं।

अपने पर्स में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें

3.शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर शनिदेव की मूर्ति के पास तेल चढ़ाएं या फिर उस तेल को गरीबों में दान करें।

4.शनिवार को काला तिल और गुड़ चीटों को खिलाएं। इससे भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

5. शनिवार के दिन चमड़े के जूते चप्पल दान करने से भी शनिदेव मनोकामना पूरी करते हैं।

घर में लगाएंगे ये 5 पौधे तो बरसेगा पैसा

6.शनिवार के दिन गाय की सेवा करनी चाहिए और शनिवार को शाम को गाय को चारा देना चाहिए।

7. शनिवार को अपने खाने का कुछ भाग निकाल कर कौवों के लिए निकाल दें।

8. शनिवार के दिन काली उड़द, तेल, काला कंबल, काला कपड़ा या फिर लोहे की चीजें ब्राहमण को दान में देनी चाहिए।

भूलकर भी न करें शाम को ये काम

9. शनिवार के दिन व्रत भी रखें और एक समय भोजन करें और दूध और जूस का सेवन करें।

10.शनिवार के दिन जितना हो सके काले रंग के कपड़े पहनें।

यह पूरा ब्रह्मांड खूबसूरत है तो इसका निर्माता कैसा होगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.