Move to Jagran APP

शुक्रवार के दिन किए गए इन उपायों से धन की कमी कभी नहीं होती है

तंत्र शास्त्र के अनुसार कुछ साधारण मगर सटीक उपाय करने से मां लक्ष्मी अपने भक्त पर जल्दी ही प्रसन्न हो जाती हैं शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी का दिन माना जाता है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 21 Jul 2016 03:02 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jul 2016 10:18 AM (IST)
शुक्रवार के दिन किए गए इन उपायों से धन की कमी कभी नहीं होती है

शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी का दिन माना जाता है। जिन्हें धन की देवी माना जाता है। इस दिन कई लोग व्रत भी रखते है जिससे कि उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएं और सुख-शाति के साथ रह सके। धन की देवी माँ लक्ष्मी है अगर उन्हें प्रसन्न करना बहुत आसान है। अगर भक्त माँ लक्ष्मी तंत्र शास्त्र के अनुसार बताये गए उपाय का ध्यान से करे तो वह व्यक्ति माँ लक्ष्मी को जल्द ही प्रसन्न कर सकता है।

loksabha election banner

मनचाहा धन चाहिए तो आज लें लक्ष्मी के 18 पुत्रों का नाम

भगवती लक्ष्मी के 18 पुत्र माने जाते हैं। शुक्रवार के दिन इनके नाम के आरंभ में ॐ और अंत में 'नम:' लगाकर जप करने से मनचाहे धन की प्राप्ति होती है। जैसे - ॐ देवसखाय नम:, ॐ चिक्लीताय नम:, ॐ आनंदाय नम:, ॐ कर्दमाय नम:, ॐ श्रीप्रदाय नम:, ॐ जातवेदाय नम:, ॐ अनुरागाय नम:, ॐ संवादाय नम:, ॐ विजयाय नम:,10. ॐ वल्लभाय नम:, ॐ मदाय नम:, ॐ हर्षाय नम:, ॐ बलाय नम:, ॐ तेजसे नम:, ॐ दमकाय नम:, ॐ सलिलाय नम:, ॐ गुग्गुलाय नम:, ॐ कुरूंटकाय नम:।

तंत्र शास्त्र के अनुसार कुछ साधारण मगर सटीक उपाय करने से मां लक्ष्मी अपने भक्त पर जल्दी ही प्रसन्न हो जाती हैं और अगर जन्म कुंडली में शुक्र अपनी दशा में अशुभ फल दे रहा है। शुक्र के प्रभाव से जानें कितनी बीमारियों का सामना करना पडता है जिससे कि आपको जीवन में सुख नाम की कोई चीज न रह जाती। जिसके लिए आप नए-नए उपाय करते है कि आपका ग्रह सही हो जाए।

शुक्रवार को तीन कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं तथा पीला वस्त्र व दक्षिणा देकर विदा करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन दान देने का भी विशेष महत्व है इसलिए इस दिन जितना हो सके गरीबों को दान करें। सफेद रंग की वस्तु या खाद्य पदार्थ का दान करें तो और शुभ रहेगा। शुक्रवार को श्रीयंत्र का गाय के दूध के अभिषेक करें और अभिषेक का जल पूरे घर में छिंटक दें व श्रीयंत्र को कमलगट्टे के साथ धन स्थान पर रख दें। इससे धन लाभ होने लगेगा। शुक्रवार को गाय की सेवा करें श्यामा गाय मिल जाये तो और अच्छा है। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएगी।

अगर आपकी कुंडली में शुक्र दोष है तो शुक्रवार या किसी दिन सफेद कबूतर के जोड़े, हंस के जोडे या फिर सफेद बतख के जोड़े को दाना य़ा फिर ब्रेड खिलाना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है। शुक्रवार के दिन दूध ,दही, घी, शक्कर, रेशमी कपड़े, कपूर आदि का दान करना लाभकारी साबित होगा। शुक्र से सम्बन्धित रत्न का दान भी लाभप्रद होता है। शुक्र ग्रह की शांति के लिए ब्राह्मणों एवं गरीबों को दूध और चावल खिलाएं। रोज अपने भोजन में से एक हिस्सा निकालकर गाय को खिलाएं। किसी काने व्यक्ति को सफेद वस्त्र एवं सफेद मिष्ठान्न का दान करना चाहिए। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए जाते समय 10 साल से कम आयु की कन्या का चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लेना चाहिए। किसी कन्या के विवाह में कन्यादान का अवसर मिले तो अवश्य स्वीकारना चाहिए। शुक्रवार के दिन गौ-दुग्ध से स्नान करना चाहिए। शुक्र ग्रह के अशुभ फल से बचनें के लिए रोज श्रीसूक्त का पाठ करें और इस मंत्र का जाप करें- ऊँ शुं शुक्राय नमः।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.