Move to Jagran APP

शनि बदल रहा है राशि इन सभी राशियों पर होगा इसका प्रभाव

भारतीय समयानुसार 26 जनवरी को संध्या 7.28 बजे शनि वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शनि 23 जनवरी 2020 तक धनु राशि में ही विराजमान रहेंगे।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 24 Jan 2017 12:58 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2017 01:01 PM (IST)
शनि बदल रहा है राशि इन सभी राशियों पर होगा इसका प्रभाव
शनि बदल रहा है राशि इन सभी राशियों पर होगा इसका प्रभाव

शनि एक समय अंतराल के बाद राशि परिवर्तित करते रहते हैं। शनि को न्याय का देवता माना जाता है, इसलिए इनके राशि परिवर्तन से करीब सभी राशियां प्रभावित होती है। इस बार भी शनि ढाई वर्ष बाद अपना स्थान परिवर्तन करने वाले हैं। भारतीय समयानुसार 26 जनवरी को संध्या 7.28 बजे शनि वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शनि 23 जनवरी 2020 तक धनु राशि में ही विराजमान रहेंगे।

loksabha election banner

शनिदेव के इस भ्रमण से सभी ग्रह-नक्षत्रों में हलचल हो रही है, जो कि स्वभाविक है। यहां बता दें कि शनि की राशि परिवर्तन का असर सूर्य, शनि, राहु और केतु में सबसे अधिक देखने को मिलते हैं।

इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर असर पड़ना लगभग तय है। शनि के राशि परिवर्तन से कई राशियों पर चल रही साढ़ेसाती समाप्त होगी तो किसी राशि पर शुरू होगी।

आइए, जानते हैं किस राशि पर इस परिवर्तन का क्या असर रहेगा?

मेष : मेष राशि के विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी, बुद्धि तीव्र होगी व रोजगार प्राप्त होगा। योग के प्रति रुचि होगी। स्वभाव में मृदुलता आएगी।

वृषभ : प्रियजन से अकारण वियोग हो सकता है। स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी एवं आर्थिक परेशानी आएगी।

मिथुन : मित्र से तनाव की स्थिति हो सकती है। आर्थिक परेशानी आएगी। गृहस्थ जीवन में शारीरिक व मानसिक परेशानी रहेगी। दुर्बल मनोवृत्ति और स्वभाव में क्रोध रहेगा।

कर्क : राजनीति में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होगा। मामा पक्ष को तकलीफ रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह : संतान संबंधी तकलीफ रहेगी। बुद्धि व धन में अस्थिरता रहेगी। धर्म के प्रति रुचि कम होगी। मित्रों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, ध्यान देना होगा।

कन्या : पिता से दूरी हो सकती है। उनका घर छूट सकता है। पैतृक संपत्ति का नुकसान हो सकता है। स्वजनों द्वारा कलंकित हो सकते हैं। वात रोग से कष्ट हो सकता है।

तुला : अच्छा सत्कार मिलेगा, फिर भी प्रसन्नता नहीं होगी। बहुत महत्वाकांक्षी स्वभाव रहेगा। उन्नति में रुकावट आएगी। किसी कार्य से यात्रा होगी।

वृश्चिक : भौतिक सुख वाला रहेगा। विदेश यात्रा के योग हैं। पारिवारिक सुख बढ़ेगा। नौकरी में उन्नति होगी। मित्रों से मतभेद हो सकता है। संतान सुख प्राप्ति होगी।

धनु : आर्थिक सुख की प्राप्ति होगी। राजनीति में उन्नति होगी, विपक्ष परास्त होंगे। नेत्र संबंधी तकलीफ हो सकती है। मानसिक चिंता रहेगी।

मकर : आर्थिक परेशानी रहेगी। पत्नी को कष्ट रहेगा। मित्र से मतभेद रहेगा। पारिवारिक कष्ट रहेगा। भाई से सहयोग मिलेगा।

कुंभ : स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन स्थिर रहेगा। आर्थिक एवं भौतिक सुधार होगा। सामाजिक यात्रा के योग बनेंगे।

मीन : माता-पिता को कष्ट रहेगा। सुख शनै:-शनै: प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। संतान सुख प्राप्त होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.