Move to Jagran APP

जानें, शनि को प्रसन्न करने के लिए काला रंग ही क्यों

हर ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए उस ग्रह की रंग, प्रकृति,स्वभाव के अनुसार चीजों का दान किया जाता। जिसके दान से उस ग्रह का दोष कम होता है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 22 Sep 2016 04:38 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 10:28 AM (IST)
जानें, शनि को प्रसन्न करने के लिए काला रंग ही क्यों

स्ट्रोलॉजी के अनुसार व्यक्ति की कुण्डली पर कुल 9 ग्रहों का असर होता है। ये सभी ग्रह अपना-अपना प्रभाव दिखाते हैं। कुछ शुभ फल देते हैं तो कुछ अशुभ परिणाम भी देते हैं। किंतु इनमें से तीन ऐसे ग्रह हैं जिससे कई लोग डरते है, ये हैं – शनि, राहु और केतु।

loksabha election banner

इन तीनों में से शनि एक ऐसा ग्रह या देवता है जिसके कुप्रभाव से सभी भली भांति परिचित हैं। यदि ये किसी जातक से रुष्ट हो जाएं, यानी कि उसकी कुडली में बुरे स्थान पर विराजमान हो जाएं तो एक-एक करके उसके काम बिगाड़ते चले जाते हैं।

उसके जीवन में उथल-पुथल मच जाती है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को प्रसन्न करने के कई उपाय दर्ज हैं, जिन्हें करने से बुरा प्रभाव कम हो जाता है।

ऐसा माना जाता है शनिवार के लिए शनिदेव को तेल चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा ज्योतिष में कई और उपाय भी बताए गए हैं शनि को मनाने के।

शनि को प्रसन्न करने के लिए काले कपड़ों का दान भी किया जाता है।

लेकिन काला कपड़ा ही क्यों? कोई अन्य रंग क्यों नहीं?

दरअसल ज्योतिष के अनुसार शनि को श्यामवर्ण माना गया है। काला रंग आलस्य का प्रतीक होता है। शनि को भी धीमे चलने वाला अशुभ शनि को शुभ बनाने के लिए लोहे व काली चीजों के दान का ज्योतिष के अनुसार विशेष महत्व है।

ज्योतिष में हर ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए उस ग्रह की रंग, प्रकृति और स्वभाव के अनुसार चीजों का दान किया जाता है। जिसके दान से उस ग्रह का दोष कम हो जाता है। इसीलिए अशुभ शनि को शुभ बनाने के लिए काली चीजों का दान अच्छा माना गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.