Move to Jagran APP

जानें, ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें शनिवार को नहीं खरीदना चाहिए

ज्योतिष की मानें तो इस दिन कुछ चीजों को घर में लाने से शनि देव प्रसन्न नहीं होते। इसलिए जानिए ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें शनिवार को नहीं खरीदना चाहिए।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 04:08 PM (IST)Updated: Sat, 10 Dec 2016 11:09 AM (IST)
जानें, ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें शनिवार को नहीं खरीदना चाहिए

शनिवार का दिन होता है भगवान शनि का इस दिन शनि देन को प्रसन्न करने के लिए तेल चढ़ाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन कुछ चीजों को खरीदना नहीं चाहिए। ज्योतिष की मानें तो इस दिन कुछ चीजों को घर में लाने से शनि देव प्रसन्न नहीं होते। इसलिए जानिए ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें शनिवार को नहीं खरीदना चाहिए।

loksabha election banner

1.लोहे की चीजें: शनिवार के दिन लोहे की कोई भी चीज नहीं खरीदनी चाहिए। कहा जाता है ये खरीदने से घर में दुर्भाग्य आता है। इस दिन लोहे की चीज दान करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में धन-संपत्ति आती है और व्यापार भी फलता-फूलता है।

2.तेल: इस दिन तेल भी नहीं खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन तेल खरीदने से घर में बीमारियां आती हैं। अगर आप पर शनि की साढ़े साती है तो शनिवार को तेल का दान करना चाहिए।

3.नमक: शनिवार को नमक नहीं खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि इस नमक खरीदने से रिण बढ़ता है।

4.झाड़ू: शनिवार को दिन झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में गरीबी आती है।

5.जूते: शनिवार को जूते नहीं खरीदने चाहिए। कहा जाता है कि शनिवार को खरीदे जूते पहनने से काम में सफलता नहीं मिलती है।

6.शनिवार के दिन स्याही नहीं खरीदनी चाहिेए। शनिवार के दिन स्याही से सम्मान नहीं मिलता। इस दिन पढ़ाई से जुड़ी चीजें खरीदनी चाहिए लेकिन स्याही भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए।

7.शास्त्रों के अनुसार अग्नि को महत्वपूर्ण माना गया है। लेकिन शनिवार के दिन केरोसीन, माचिस, पेट्रोल जैसी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

8.काले तिल: काले तिल पूजा में इस्तेमाल किए जाते हैं । इसके अलावा शनि ग्रह से जु़ड़ी समस्याओं में इन्हें दान भी किया जाता है। शनिवार के दिन काले तिल नहीं खरीदने चाहिए इससे कई तरह के समस्याएं सामने आती हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.