Move to Jagran APP

इस बार दीवाली पर बनेंगे अदभुत शुभ संयोग, जीवन में लाएंगे अपार समृद्धि

दीपावली में अमृतयोग, प्रीति योग, चित्रा स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा का त्रिकोण रहेगा। इन सभी के एक साथ रहने से ही महालक्ष्मी पद्म योग का निर्माण हो रहा है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 29 Oct 2016 12:38 PM (IST)Updated: Sun, 30 Oct 2016 01:25 PM (IST)
इस बार दीवाली पर बनेंगे अदभुत शुभ संयोग, जीवन में लाएंगे अपार समृद्धि

दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। इस बार दीपावली 30 अक्टूबर, रविवार को पड़ रही हैं। दीपावली में इस बार ग्रह-ग्रोचरों के खास संयोग बन रहे है। धनतेरस और दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से आपके ऊपर विशेष कृपा रहेंगी। इस बार दीपावली में सूर्य द्वादश भाव में स्थिर रहेगा, जिसके कारण दुरूधरा योग बन रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से आपको चार गुना ज्यादा फायदा होगा।

loksabha election banner

ज्योतिषाचार्य के अनुसार चंद्रमा के दोनों ओर शुभ ग्रह रहने से करतरी योग बन रहा है। दीपावली में अमृतयोग, प्रीति योग, चित्रा स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा का त्रिकोण रहेगा। इन सभी के एक साथ रहने से ही महालक्ष्मी पद्म योग का निर्माण हो रहा है। यह शुभ योग सूर्य उदय से प्रारंभ होकर अर्द्धरात्रि तक रहेगा।

दीपोत्सव के दौरान अलग-अलग दिन शुभ योग और संयोग बनेंगे, जो लोगों के जीवन में समृद्धि लाएंगे। पंच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत 28 अक्टूबर से हुई है जो एक नवंबर भाईदूज के साथ समाप्त होगा।

दो योगों में मनेंगी छोटी दीपावली

कार्तक पक्ष की चतुर्दशी 29 अक्टूबर को छोटी दीपावली है। इसमें हस्त नक्षत्र सूर्य उदय से सुबह 7 बजे तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरु होगा और रात तक रहेगा।

इस योग के साथ होगी गोवर्धन पूजा

दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा होती है। इस दिन सोमवार होने के साथ-साथ स्वाति नक्षत्र के संयोग से छत्र योग भी है। जो कि सूर्य उदय से शुरु होकर दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस योग में गोवर्धन की पूजा करने से सुख-समृद्धि, शांति की प्राप्ति होगी।

भाईदूज

दीपावली के 1 दिन बाद भाई दूज मनाया जाता है। इस बार भाईदूज 1 नवंबर को है। इस दिन बहनें भाई को टीका लगाकर लंबी उम्र की प्रार्थना करती है।

[ प्रीति झा ]

इस मंत्र का दिवाली की रात जागकर जो जप करता है उसे स्थायी लक्ष्मी की प्राप्ति होती है

दिवाली के दिन किये गए ये उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत

आज छोटी दीवाली : यम का दीप जलाएं, पाप दूर भगाएं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.